विज्ञापन

साइड इनकम के लिए 'क्लाउड किचेन' है बेहतर विकल्प, एक क्लिक में जानिए बिजनेस की पूरी ABCD?

शहरों में अकेले रहने वाले नौकरी पेशा लोगों के लिए रोजाना लंच और डिनर तैयार करना एक बड़ा सिरदर्द होता है. ऐसे लोगों के लिए ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप वजूद में आए और क्लाउड किचन का खाका तैयार हुआ, जिसके जरिए लोग अब अच्छी साइड इनकम जनरेट कर रहे हैं.

साइड इनकम के लिए 'क्लाउड किचेन' है बेहतर विकल्प, एक क्लिक में जानिए बिजनेस की पूरी ABCD?
कम बजट में साइड बिजनेस आइडियाज
Canva Library

Cloud Kitchen Business: शहरी जीवन के अतिरिक्त खर्चों के लिए अतिरिक्त पैसा कमाना एक अकेले नौकरी पेशा परिवार के लिए मजबूरी होती है. परिवार के मुखिया को एक अदद ऐसे रोजगार की तलाश होती है, जिससे साइड इनकम भी हो, लेकिन नौकरी का वक्त भी आड़ें न आए. ऐसे लोगों के लिए 'क्लाउड किचन' एक बेहतर विकल्प है, जिसके जरिए अच्छा कमाया और पैसा बनाया जा सकता है.

घोस्ट किचन और वर्चुअल किचन जैसे कई नामों से मशहूर 'क्लाउड किचन' बिजनेस बिना डाइनिंग एरिया वाला एक ऐसा धंधा है, जिसके जरिए बिना नौकरी को खतरे में डाले एक नौकरी पेशा व्यक्ति आसानी से अतिरिक्त पैसे जोड़ सकता है. बड़ी बात यह है कि इस बिजनेस के लिए समय, पैसा और इंफ्रास्ट्रचर की जरूरत शुरूआत में बिल्कुल नहीं होती है. 

ये भी पढ़ें-WhatsApp E-Mitra: क्या है व्हॉट्सएप ई-मित्र? घर बैठे नागरिकों को मुफ्त मिलेंगी सरकारी सेवाएं!

ऑनलाइन फूड सप्लाई से जुड़ा है यह सस्ता कारोबार

क्लाउड किचन वस्तुतः ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़ा छोटा व्यवसाय है. क्लाउड किचन को ग्राहक सीधे ऑनलाइन फूड प्लेटफार्म स्विगी और जमैटो से मिलते हैं. अब ब्रेक फास्ट के लिए भी क्लाउड किचेन शुरू हो गए है, जिन्हें 'ट्वाइंग' और 'ब्रिस्टो' ऐप के जरिए फूड ऑर्डर मिलते हैं. ग्राहक ऐप के जरिए फूड आर्डर करते हैं, जिन्हें डिलीवरी पार्टनर लिस्टेड क्लाउड किचन से रिसीव करके ग्राहक को डिलीवर कर देते हैं. 

Canva Library

क्लाउड किचन का एक दृश्य

Canva Library

साइड इनकम का एक बेहतर विकल्प है ये बिजनेस

साइड इनकम के एक बेहतर विकल्प बनकर उभरे क्लाउड किचेन को बहुत कम निवेश करके शुरू किया जा सकता हैं. इस काम को नौकरी करते हुए आसानी से सुबह और शाम की शिफ्ट में निपटाया जा सकता है. यह काम अपनी सहूलियत के हिसाब से वीकेंड्स में भी किया जा सकता है, जिसमें बहुत कम स्टाफ की जरूरत होती है और अगर खुद कुकिंग के शौकीन हैं तो इसे तुरंत भी शुरू कर सकता है.

ये भी पढ़ें-Humanoid Robot: AI दिलबर! इंसानों जैसा रोबोट करेगा अकेलेपन को दूर

Step By Step समझें कैसे शुरू करें क्लाउड किचन?

पहला स्टेप, क्लाउड किचन के जरिए क्या और किसको बेचना है. इसके लिए मीनू जरूर तय कर लें. कोई ऐसा फूड आइटम जो डिमांड में हो, वह चुनना जरूरी है. इनमें बिरयानी, फास्ट फूड, बेकरी आइटम्स, या घर का शुद्ध खाना प्रमुख हैं.

दूसरा स्टेप, भारत में फूड बिजनेस के लिए FSSAI लाइसेंस, GST रजिस्ट्रेशन और लोकल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से NOC की जरूरत होती है. क्लाउड किचन शुरू करने के लिए सबसे पहले उपरोक्त सभी डाक्यूटमेंट्स जरूर जुटा लें, वरना धंधा शुरू होने से पहले बंद हो सकता है. 

तीसरा स्टेप, क्लाउड किचन जितना लोगों की कनेक्टीविटी में होगी उतना ही ग्राहक और डिलीवरी पार्टनर के लिए सहूलियत रहेगी. इसलिए बेहतर होगा कि अपना क्लाउड किचन स्पॉट लोकेशन पर बनाएं. ऐसी जगहों पर क्लाउड किचन की शुरूआत करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

ये भी पढ़ें-अतिरिक्त इनकम के 5 धांसू जुगाड़, हर महीने जेब में आ सकते हैं 20 हजार!

कमाई का बेहतर जरिया बना क्लाउड किचन

कमाई का बेहतर जरिया बना क्लाउड किचन
Photo Credit: Canva Library

चौथा स्टेप, स्विगी और जमैटो जैसे ऑनलाइन फूड ऐप पर क्लाउड किचन का रजिस्ट्रेशन जरूरी है. ग्राहक जब ऐप पर अपना पसंदीदा फूड आर्डर करते हैं तो ऐप से रजिस्टर्ड नजदीकी क्लाउड किचन को ऐप के द्वारा फूड तैयार करने का संदेश जाता है. क्लाउड किचन ओनर ऑर्डर एक्सेप्ट कर फूड तैयार करता है, जिसे ऐप से लिस्टेड डिलीवरी पार्टनर रिसीव कर ग्राहकों तक पहुंचा देता है. 

पांचवा स्टेप, क्लाउड किचन से ग्राहक तक फूड पहुंचाने का सफर जितना बेहतर होगा, क्लाउड किचन के सफल होने का चांस उतना अच्छा होगा. क्लाउड किचन से निकले फूड की पैकेजिंग अगर ठीक नहीं होगी, तो डिलीवरी तक उसकी क्वालिटी के खराब होने का बना खतरा है. ऐसे में फूड की पैकेजिंग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है ताकि ग्राहक तक फूड का स्वाद और आकर्षण दोनों बरकरार रह सके.

ये भी पढ़ें-Useful WhatsApp Numbers: मुश्किलें चुटकियों में हल कर देंगे ये 5 व्हाट्सएप नंबर्स, आपके फोन में सेव है क्या?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cloud Kitchen, Side Income Ideas, Food Business Success, Start Up India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com