Side Income Monthly: आधुनिक तकनीकी युग में जीवन शैली ही नहीं, रहन-सहन में भी तेजी से बदलाव हुआ है. ऐसे में 30-40 हजार की सैलरी कमाने वाले एक शादीशुदा का गुजारा नामुमकिन हो जाता है. बदलते युग के साथ ताल-मेल बिठाने और पारिवारिक खर्च में संतुलन बैठाना ऐसे लोगों के लिए एक टेढ़ी खीर साबित होता है. ऐसे में सैलरी से इतर साइड इन्कम का जुगाड़ रोटी, कपड़ा और मकान वाले को राहत प्रदान करता है.
ये भी पढ़ें-Useful WhatsApp Numbers: मुश्किलें चुटकियों में हल कर देंगे ये 5 व्हाट्सएप नंबर्स, आपके फोन में सेव है क्या?
नौकरी के साथ कैसे होगा अतिरिक्त इनकम?
पारंपरिक नौकरी के साथ हर महीने अतिरिक्त रुपए कमाना बिल्कुल अव्यावहारिक नहीं है, लेकिन इसके लिए कम झंझटी कामों के मिलने की दरकार होती है. यह भी जरूरी है कि नए काम से फुल टाइम नौकरी में कोई टकराव न आए. यानी नौकरीपेशा लोगों को ऐसे काम की जरूरत होती है, जिससे फुल टाइम सैलरी भी एकाउंट में आती रहे और अतिरिक्त इन्कम का भी जुगाड़ बना रहे.
1- कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग
आजकल शादियों, बर्थडे पार्टीज और कॉरपोरेट पार्टी में कस्टमाइज गिफ्ट्स की भारी डिमांड रहती है. दिल्ली के सदर बाजार और चांदनी चौक जैसे थोक बाजार मार्केट इस काम के लिए बेहतर विकल्प हैं. ऐसे प्रोडक्ट्स को मनचाहे दामों पर ऑनलाइन बेचकर अच्छे पैसे बनाए जा सकते हैं. इंस्टाग्राम पेज ऐसे ग्राहकों को तलाशने के बेहतर माध्यम हैं. ऐसे गिफ्ट प्रोडक्ट्स के प्रति ऑर्डर पर 500-600 रुपए की औसत कमाई की गारंटी होती है. महीने में अगर 30 ऐसे ऑर्डर्स मिल जाते हैं, तो हर माह 18000 से 20000 का प्रॉफिट तय है.

कस्टमाइज गिफ्टिंग में खूब कमा रहे लोग
Photo Credit: Canva Library
ये भी पढ़ें-एक फिल्म ने बदली 7-7 सितारों की किस्मत, मूवी ब्लॉकबस्टर हुई तो कहलाए बॉलीवुड के धुरंधर
2-ऑनलाइन ट्यूशन और कोचिंग
मौजूदा दौर में ऑनलाइन ट्यूशन और कोचिंग आम बात है, जो आज के दौर का सर्वाधिक मुनाफे वाला ऑनलाइन बिजनेस है. सस्ते इंटरनेट कनेक्शन और अनलिमिटेड डेटा ने इसकी राह आसान की है. अतिरिक्त इनकम की बाट जोह रहे लोग अपनी रूचि के अनुसार सब्जेक्ट्स का चयन कर ऑनलाइन कोच व ट्यूटर बन सकते हैं. Topmate.io या Graphy जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सुविधानुसार स्लॉट चुनकर पर कोचिंग दे सकते हैं. इन प्लेटफॉर्म पर1 घंटे के सेशन के लिए 1,000 मिलते हैं और हर वीकेंड पर 4-5 घंटे का सेशन 20,000 रुपए के इनकम की गारंटी दे सकती है.

बड़ा बिजनेस बनकर उभरा ऑनलाइन ट्यूशन
Photo Credit: Canva Library
3-नो-फेस चैनल या ब्लॉग
पेशेगत मजबूरी के चलते अक्सर लोग कैमरे पर आने से हिचकते हैं, लेकिन आर्टिफिशियल इंटलीजेंस के दौर में यह मजबूरी खत्म हो गई है. एआई टूल्स जैसे कि चैटजीपीटी के इन्वेंटरी फुटेज की मदद से आज लोग बिना चेहरा दिखाए मोटिवेशनल, फैक्ट्स चेक और न्यूज से जुड़े शॉर्ट्स वीडियो बनाकर पैशिव इन्कम जनरेट कर रहे हैं. शुरुआत में इसमें थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन सफलता में महज एक वायरल कंटेंट की देरी होती है और कंटेंट वायरल होते ही सब्सक्राइबर्स मिल जाते हैं और एक बार स्थिर ट्रैफिक आने लगता है तो 20,000 की मासिक इनकम सामान्य हो जाती है.

एआई टूल से नो फेस यूट्यूब चैनलों की आई बाढ़
Photo Credit: Canva Library
4-कंटेंट या स्क्रिप्ट राइटिंग
अगर आपको लिखने का शौक है और भाषा पर अच्छी पकड़ है, तो आज ही इसे शुरू करें. ऑनलाइन एरिना में यह अतिरिक्त कमाई का सबसे बड़ा स्रोत है. बतौर कंटेट राइटर सीधे न्यूज पोर्टल, यूट्यूब चैनल, ब्लॉग और कॉर्पोरेट कंपनियों से जुड़ सकते हैं और आर्टिकल्स और वीडियो स्क्रिप्ट से अच्छा पैसा बना सकते हैं. क्लाइंट आर्टिकल का टॉपिक खुद सुझाता है, जिसे वीकेंड पर पूरा करके प्रति स्क्रिप्ट 1,000 तक कमाया जा सकता है और अगर यह सिलसिला चल निकला तो हर महीने में सिर्फ 20 स्क्रिप्ट लिखकर 20 हजार रुपए आसानी से जनरेट किया जा सकता है.

कंटेंट राइटिंग से बढ़ी अतिरिक्त कमाई
Photo Credit: Canva Library
ये भी पढ़ें-Garfield AI: क्लाइंट ने कोर्ट में AI को सौंपा केस, मशीन जीत गई, वकील देखता रह गया
5-सोशल मीडिया शेड्यूलिंग
आज डॉक्टर्स, लोकल ब्रांड्स, बुटीक्स और रेस्टोरेंट्स मालिक को सोशल मीडिया पर अपनी प्रजेंस बढ़ाने के लिए एक अच्छे कंसल्टेंट की तलाश होती है. कैनवा जैसे टूल और Meta Business Suite जैसे टूल्स का उपयोग से पूरे हफ्ते के पोस्ट एक दिन में शेड्यूल कर यह काम आसानी से किया जा सकता है. पूरे महीने का काम वीकेंड में एडवांस में शेड्यूल करके ऐसे चार क्लाइंट का काम पकड़ा जा सकता है. इस काम के लिए हर क्लाइंट से 5000 से 6000 रुपए महीना चार्ज मिल सकता है और एक महीने में 20 हजार आसानी से कमाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-26 साल के यूट्यूबर ने 8 करोड़ में बनाई हॉरर मूवी, महज 35 दिन में फिल्म ने कमा लिए 3100 करोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं