विज्ञापन

देश के 32 होनहारों ने IISc बेंगलुरु में किया कमाल, Adani Group और CEE ने संवारा भविष्य

अदाणी ग्रुप और CEE-USA की मदद से IISc बेंगलुरु में RSI-India 2026 का समापन हुआ. जानिए कैसे MIT के बेस पर भारत के 32 होनहार छात्रों को भविष्य के वैज्ञानिक बनने की ट्रेनिंग मिली.

देश के 32 होनहारों ने IISc बेंगलुरु में किया कमाल, Adani Group और CEE ने संवारा भविष्य
NDTV

अदाणी ग्रुप और अमेरिका के सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन (CEE-USA) ने मिलकर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु में 'रिसर्च साइंस इनिशिएटिव' (RSI-India 2026) का समापन किया. ये कार्यक्रम कोई सिंपल इवेंट नहीं था, बल्कि ये भारत के उन 32 सबसे होनहार सेकेंडरी स्कूल छात्रों का उत्सव था, जो आने वाले समय में दुनिया के बड़े-बड़े मंचों पर भारत का नाम रोशन करने वाले हैं.

MIT की तर्ज पर मिली वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग

RSI-India बिल्कुल उसी मॉडल पर बेस्ड है, जैसा अमेरिका के फेमस मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में चलाया जाता है. इस साल देश भर से चुने सिर्फ 32 सुपर-टैलेंटेड छात्रों को 6 हफ्तों तक IISc के टॉप प्रोफेसर्स और मेंटर्स के साथ लाइव रिसर्च और एडवांस कोर्सवर्क करने का मौका मिला. इन बच्चों ने कैंसर रिसर्च से लेकर क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे बड़े विषयों पर अपने रिसर्च प्रोजेक्ट्स पेश किए.

एक्सपर्ट क्या बोले?

इस मौके पर द पल्समुद्रम फैमिली ट्रस्ट के फाउंडर और RSI-India के लिए IISc के सलाहकार, संजय पल्समुद्रम ने युवा वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, "भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और ग्लोबल प्लेटफॉर्म की जरूरत है. RSI-India इन छात्रों को वही पंख दे रहा है जिससे वे वैश्विक स्तर पर इनोवेशन कर सकें."

वहीं, RSI-India के फैकल्टी कन्वेनर, प्रोफेसर दीपक सैनी ने छात्रों के लिए कहा, "इन 32 छात्रों ने सिर्फ 6 हफ्तों में जो कड़ी मेहनत और वैज्ञानिक सोच दिखाई है, वो शानदार है. IISc के मेंटर्स के साथ मिलकर इन्होंने साबित कर दिया कि भारत की अगली पीढ़ी साइंस और टेक्नोलॉजी में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है."

क्यों खास है अदाणी ग्रुप का ये कदम?

अदाणी ग्रुप और CEE का ये इनिशिएटिव भारत के एजुकेशन सिस्टम के लिए गेम-चेंजर साबित हो रहा है. आमतौर पर स्कूली बच्चों को रिसर्च लैब का एक्सेस नहीं मिलता, लेकिन इस प्रोग्राम ने स्कूली छात्रों को सीधे देश के सबसे बड़े साइंस संस्थान (IISc) के रिसर्चर बना दिया. साथ ही इवेंट के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले छात्रों को अवॉर्ड्स भी दिए गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Group
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com