विज्ञापन

रांची के नामकुम स्टेशन पर RPF जवान का सिर कटा शव मिला, 3 दिन पहले हुई थी पोस्टिंग

RPF जवान राकेश कुमार मिश्रा का सिर कटा शव रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला. पुलिस एक्सीडेंट और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है.

रांची के नामकुम स्टेशन पर RPF जवान का सिर कटा शव मिला, 3 दिन पहले हुई थी पोस्टिंग
नामकुम रेलवे स्टेशन पर मिला आरपीएफ जवान का शव
IANS

Jharkand News: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान का सिर कटा शव बरामद किया गया. जवान का शव रेलवे ट्रैक के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला. जिसके बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. यह दुर्घटना है या आत्महत्या, यह फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतक की पहचान आरपीएफ जवान राकेश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है. वह हाल ही में नामकुम रेलवे स्टेशन पर तैनात था.

तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

बताया गया है कि उनकी पोस्टिंग यहां महज तीन दिन पहले सुईसा से की गई थी. घटना के समय वह ड्यूटी पर थे. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, राकेश कुमार मिश्रा की नाइट शिफ्ट रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नामकुम स्टेशन पर निर्धारित थी. गुरुवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच स्टेशन के समीप उनका शव मिलने की सूचना मिली. शव के पास उनका बैग भी बरामद किया गया है.

सूचना मिलने के बाद आरपीएफ और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है. रेलवे पुलिस घटनास्थल के आसपास के सबूतों के साथ-साथ जवान की ड्यूटी और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है.

मामले की जांच में जुटे 

रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि उन्हें जवान के रनओवर (किसी वाहन के जरिए किसी व्यक्ति या जानवर को टक्कर मारकर कुचल देना) होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. फिलहाल, मृतक जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. उनके परिवार के सदस्य बिहार के बेगूसराय और समस्तीपुर में रहते हैं. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जवान की मौत दुर्घटना के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है.

यह भी पढ़ें: रांची: RSS दफ्तर में पेट्रोल बम फेंकने पर 2 गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से आए थे बदमाश

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
अनामिका मिश्रा
सीनियर सब एडिटर
मैं पिछले 9 वर्षों से (2017 से)पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं. दिल्ली के रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद मैंने 2013 में हरियाणा... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand, Ranchi News, Ranchi, RPF Jawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com