- मृतक छात्र महाराष्ट्र का रहने वाला था और अपने हॉस्टल के कमरे में बेसुध पड़ा मिलने पर अस्पताल ले जाया गया था
- स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर छात्र के कमरे व आसपास की जांच शुरू कर दी है
- पुलिस ने संस्थान के छात्रों व प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है और मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है
रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी (ICAR) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. संस्थान के हॉस्टल में रहने वाले एक पीएचडी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद पूरे संस्थान और छात्रावास परिसर में चिंता का माहौल है.
हॉस्टल के कमरे में बेसुध मिला छात्र
मृतक की पहचान प्रथमेश रायपुरे के रूप में हुई है. वह मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था और संस्थान में पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह अपने हॉस्टल के कमरे में काफी देर तक बेसुध पड़ा रहा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब साथी छात्रों को उसकी स्थिति का पता चला तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. छात्र की अचानक मौत की खबर फैलते ही संस्थान में हड़कंप मच गया.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने छात्र के कमरे और आसपास की परिस्थितियों की पड़ताल की है. साथ ही संस्थान के छात्रों और प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा सके. पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है. परिवार के रांची पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल छात्र की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी. अधिकारियों का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जांच का सबसे महत्वपूर्ण आधार बनेगी. इसी के आधार पर यह साफ होगा कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं