विज्ञापन

रात @12.36 बजे: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में द‍िखे संद‍िग्‍ध

बम फेंकते हुए दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं. हमलावरों ने बोतलों में भरकर पेट्रोल बम तैयार क‍िए थे. 

रात @12.36 बजे: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में द‍िखे संद‍िग्‍ध
रांची में RSS कार्यालय पर दो युवकों ने बम से हमला कर दिया. (सीसीटीवी का स्क्रीनशॉट)

रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर मंगलवार रात करीब 12.36 बजे पेट्रोल बम से हमला कर द‍िया. बम कार्यालय पर‍िसर तक नहीं पहुंचा, ज‍िससे क‍िसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गया. पुल‍िस जांच कर रही है.

पुल‍िस जांच में पता चला क‍ि च‍िली सॉस की कांच की बोतलों में पेट्रोल भरकर बम तैयार क‍िया गया था. एक बम कार्यालय के बाउंड्री के पास ग‍िरा और दूसरा भी कार्यालय पर‍िसर तक नहीं पहुंचा. बम फेंकने वाले युवकों की पहचान नहीं हो सकी है. 

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य 

रांची के एसपी स‍िटी पारस राणा ने बताया क‍ि सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं, और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में 2 युवकों की संलिप्तता सामने आई है. पुलिस को आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी मिली है. फुटेज में 2 संदिग्ध युवक कार्यालय की ओर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. 

होटल वाले से विवाद 

जांच के दौरान स्थानीय स्तर पर कुछ संभावित कारण भी सामने आए हैं. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आरएसएस कार्यालय और पास स्थित एक होटल के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था.  हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है और कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.  

बाबूलाल मरांडी RSS कार्यालय पहुंचे 

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता RSS कार्यालय पहुंचे.  भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.  

केवल एक ही बम फटा 

पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने कार्यालय में दो पेट्रोल बम फेंका जिसमें एक फटा. इस वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है. फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति जाते हुए दिखा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: रांची के 'करण-अर्जुन' का किडनैपिंग केस फर्जी निकला, ओडिशा के पुरी में सुलझी गुत्थी

लेखक के बारे में
img
हरिबंश शर्मा
संवाददाता
हरिवंश शर्मा पिछले 23 वर्षों के अनुभवी पत्रकार हैं और NDTV के वर्तमान में झारखंड संवाददाता हैं. वह आदिवासी बहुल राज्य झारखंड में  'जल, जंगल, जमीन' की... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranchi, RSS, Jharkhand, Petrol Bomb Attack, RSS Office Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com