विज्ञापन

Jharkhand: चतरा में डेढ करोड़ की अफीम बरामद, एक दिन पहले ही 50 लाख के मादक पदार्थ हुए थे जब्त

झारखंड के चतरा में एक दिन पहले ही भारी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी गई थी. वहीं नशे की तस्करी के खिलाफ झारखंड के चतरा जिले की पुलिस को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है.

Jharkhand: चतरा में डेढ करोड़ की अफीम बरामद, एक दिन पहले ही 50 लाख के मादक पदार्थ हुए थे जब्त
डेढ़ करोड़ की अफीम जब्त
Jharkhand:

झारखंड में लगातार नशा का कारोबार बढ़ता दिख रहा है. पुलिस लगातार नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. लेकिन इसके बावजूद नशे के कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं. झारखंड के चतरा में एक दिन पहले ही भारी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी गई थी. वहीं नशे की तस्करी के खिलाफ झारखंड के चतरा जिले की पुलिस को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है. जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है.

बीते सोमवार (13 अप्रैल) को जिले के कुंदा थाना क्षेत्र से लगभग 50 लाख रुपए मूल्य नशे की खेप जब्त की गई थी. पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत स्थित खाखर गांव में कुछ लोग अपने घरों में अवैध नशीले पदार्थ जमा कर बाहरी तस्करों को बेचने की तैयारी में हैं.

आरोपियों के घर पर छापेमारी

सूचना के सत्यापन के बाद सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू, विनोद गंझू और पिंटू गंझू के घरों पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया. इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

इससे पहले सोमवार को कुन्दा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में भी पुलिस ने दबिश दी, जहां ज्ञानी गंझू के घर से लगभग 840 ग्राम अवैध अफीम, 3 क्विंटल 15 किलो डोडा और 35 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया. यहां से जब्त किए गए नशीले पदार्थों और अफीम उत्पादन में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों जैसे मोटर पंप, पाइप और कीटनाशक स्प्रे मशीन की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है.

एसपी ने दी चेतावनी

एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः झारखंड: चेयरमैन को ही नहीं म‍िली चेयर, जमीन पर बैठककर करनी पड़ी जनसेवा; अधिकारियों पर भड़कीं 

    (इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com