पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन, श्रेष्ठा, जो एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं, आईपीएल 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आईं थीं. पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लीग स्टेज का 12वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ था. इस मैच के रद्द होने से कोलकाता को एक अंक मिला था. कोलकाता को इससे पहले अपने दोनों मैचों में हार मिली थी. इस मैच के रद्द होने के बाद श्रेष्ठा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में वह पंजाब किंग्स की जर्सी पहनीं नजर आईं थी और उन्होंने कहा था,"साड़े पंजाबियों का दिल वड्डा हुंदा ऐ. लो, दित्ता एक पॉइंट. (हम पंजाबी का दिल बड़ा होता है. दिया तुम्हें एक पॉइंट)."
उस वीडियो की वजह से श्रेष्ठा सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गईं थीं. उनकी लगातार ट्रेलिंग हुई. इसके बाद उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया था. इस बीच, पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के पहले सात मैचों तक एक भी मुकाबला नहीं हारी थी, लेकिन फिर वह लगातार छह मैच हारी गई थी. जबकि लखनऊ के खिलाफ उसने इस हार के सिलसिले को तोड़ा था. हालांकि, वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं.
पंजाब किंग्स के बाहर होने के बाद, श्रेष्ठा ने ट्रोलिंग के बारे में दो पार्ट का वीडियो रिलीज़ किया. उन्होंने कहा,"रील का मकसद बस एक मज़ाक था." "मैं किसी को ट्रोल नहीं कर रही थी; मज़ाक के पीछे मेरा कोई बुरा इरादा नहीं था. मैं किसी के खिलाफ़ नफ़रत नहीं फैला रही थी. मैं हर क्रिकेटर की इज़्ज़त करती हूं क्योंकि मेरा भाई एक क्रिकेटर है. आप मेरे वर्कप्लेस पर फ़ोन करके मुझे, मेरे कलीग्स, मेरे स्टूडेंट्स और मेरे परिवार को गाली दे रहे हैं." श्रेष्ठा ने आगे कहा,"वह जीते या हारे, मैं हमेशा उसे सेलिब्रेट करूंगी. ट्रोल्स परिवारों को टारगेट करते हैं, जो सही नहीं है."
इसके बाद वह उन यूजर्स पर बरस पड़ी, जो सोशल मीडिया पर उन्हें भद्दे मैसेज कर रहे हैं. श्रेष्ठा ने कहा,"मैं उन फैंस के बारे में बात करने आई हूं, जिनके पास कोई जॉब नहीं है, वो फ्रस्टेटेड हैं, जिनको कोई काम धंधा नहीं है. उस वीडियो के बाद से आप मेरे कमेंट सेक्शन पर जाओगे तो समझ आएगा कि कितने गंदे कमेंट हैं, कितने लोग हैं जो जॉबलेस, फ्रस्टेटेड हैं, मुझे सच में उन लोगों पर तरस आता है. लेकिन मैं अपने बारे में नहीं, बल्कि उनके बारे में बोलने आई हूं जिनके साथ मैं जुडी हुई हूं. आप उन लोगों तक भी पहुंच रहे हो, क्योंकि आपको मुझसे कुछ रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा."
श्रेष्ठा ने आगे कहा,"लोग मेरे वर्कप्लेस पर कॉल कर रहे हैं, मुझे, मेरे कलीग्स, मेरे स्टूडेंट्स और मेरे परिवार को गाली दे रहे हैं." श्रेष्ठा ने कहा कि वह अपने भाई का समर्थन करना नहीं छोड़ेंगी. उन्होंने कहा,"वह जीते या हारे, मैं हमेशा उसे सेलिब्रेट करूंगी. जब भी ट्रोल्स परिवारों को टारगेट करते हैं, जो सही नहीं है."
बता दें, पंजाब किंग्स ने लगातार छह हार के बाद अपनी जीत की लय फिर से पाई थी. कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार नाबाद 101 रन की पारी की वजह से उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराया था. वह जीत काफी नहीं थी, क्योंकि अय्यर की कप्तानी वाली टीम 14 मैचों में 15 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर रही, और प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही.
यह भी पढ़ें: RCB vs GT: क्वालीफायर-1 में विराट कोहली के पार्टनर को बदलेगी बेंगलुरु? रजत पाटीदार ने दिया जवाब
यह भी पढ़ें: '15 गेंद खेलो, पूरे पैसा लो' रोहित- वैभव का नाम ले BCCI के इस नियम पर भड़के संजय मांजरेकर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं