विज्ञापन

पहले धारदार हथियार से बेटे को मार डाला, फिर घर में छिपा दिया शव, यूपी में शराबी पिता गिरफ्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी में घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी. आरोपी पिता नशे में था. इसी दौरान दोनों के बात कहासुनी हुई थी.

पहले धारदार हथियार से बेटे को मार डाला, फिर घर में छिपा दिया शव, यूपी में शराबी पिता गिरफ्तार
  • UP के लखीमपुर खीरी के भवानीपुर गांव में शराब के नशे में पिता ने अपने बेटे की धारदार हथियार से हत्या की
  • मृतक मुनीश और पिता दया राम दोनों नशे में थे, जिनके बीच मामूली विवाद के कारण विवाद बढ़ गया था
  • गुस्साए पिता ने धारदार हथियार से बेटे पर हमला किया, जिससे मुनीश की मौके पर ही मौत हो गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक दिल दहला देने वाली वरदात सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपने 30 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. दोनों के बीच किसी बात पर मामूली कहासुनी हुई थी. दोनों ही उस वक्त नशे में थे. आरोपी ने धारदार हथियार से बेटे पर हमला किया. इसके बाद आरोपी ने हत्या को छिपाने की कोशिश की और शव को घर के अंदर ही छिपा दिया.

पिता और बेटे दोनों ही थे नशे में

जानकारी के अनुसार, यह घटना लखीमपुर खीरी के भवानीपुर गांव की है. मृतक की पहचान मुनीश के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मुनीश और उसके पिता दया राम दोनों ही नशे में थे, जब उनके बीच एक मामूली विवाद छिड़ गया. कहासुनी के दौरान, मुनीश ने कथित तौर पर अपने पिता पर हमला कर दिया. इससे गुस्साए दया राम ने एक धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

शव को घर में ही छिपाया

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दया राम ने कथित तौर पर हत्या को छिपाने की कोशिश में मुनीश के शव को घर के अंदर ही रख दिया. हालांकि ग्रामीणों को मुनीश की मौत के बारे में पता चलने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ. दया राम की बहन ने घटना के कई घंटे बाद, रविवार शाम को भीरा पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

गोला के सर्किल ऑफिसर रमेश तिवारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को गिरफ्तार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तिवारी ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. यह हत्या पिता और बेटे के बीच हुए एक मामूली विवाद का नतीजा थी और दोनों ही शराब के नशे में थे.

यह भी पढ़ें: बेटे की चाहत, अपहरण का ड्रामा और मर्डर;10 महीने की बच्ची को सेप्टिक टैंक में फेंकने वाले कलयुगी पिता की करतूत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com