विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2020

Coronavirus के बढ़ते मामलों के चलते झारखंड में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

झारखंड सरकार ने राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय किया है.

Coronavirus के बढ़ते मामलों के चलते झारखंड में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
झारखंड सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. (फाइल फोटो)
  • झारखंड सरकार ने बढ़ाया लॉकडाउन
  • राज्य में अब 31 जुलाई तक लॉकडाउन
  • प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर
रांची:

झारखंड सरकार (Jharkhand Govt) ने राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन (Jharkhand Lockdown) 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय किया है. हालांकि, लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन पहले की तरह ही सख्ती से जारी रहेगा. फिलहाल लॉकडाउन की अवधि 30 जून के लिये ही थी. राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर शुक्रवार को बताया कि उच्चस्तरीय बैठक के बाद कोविड-19 मामलों की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आज यह निर्देश जारी किया.

वहीं, पहले के निर्णय के अनुसार राज्य में मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर समेत सभी धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थाएं, सिनेमाहाल, मॉल, सैलून, स्पा, होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बार, अंतरराज्यीय बस सेवा, स्वीमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क, जिम, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे और लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन सख्ती से जारी रहेगा.

VIDEO: घर लौटे श्रमिकों की बदहाली की तस्वीर उनकी घर वापसी की तस्वीरों से अलग नहीं

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Lockdown, Jharkhand Coronavirus, Covid 19, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com