विज्ञापन

झारखंड: बोकारो में जमीन से आग निकलने का ये मामला क्या है? देखें VIDEO

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जमीन के अंदर से गैस का रिसाव किस वजह से हो रहा है और आग निकलने का वास्तविक कारण क्या है.

झारखंड: बोकारो में जमीन से आग निकलने का ये मामला क्या है? देखें VIDEO
बोकारो में जमीन से निकल रही आग
NDTV

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पलानी गांव के गुलगोटिया टोला में जमीन से आग निकलने केकी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि बड़े इलाके में जमीन के नीचे गैस के रिसाव के कारण आग निकल रही है. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

गोमिया प्रखंड के पलानी गांव स्थित गुलगोटिया टोला में जमीन के एक हिस्से से लगातार आग निकलती दिखाई दे रही है. आग निकलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि आखिर जमीन के अंदर से गैस का रिसाव कैसे हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, गोमिया इलाके में ओएनजीसी की बोकारो नदी के किनारे गैस से जुड़ी परियोजना भी संचालित है, जहां भूमिगत मीथेन गैस संसाधनों को लेकर कार्य किया जाता है गैस का भंडारण और वहीं से पाइपलाइन के जरिए गैल कंपनी को गैस की सप्लाई की जाती है हालांकि, जमीन से निकल रही आग का सीधा संबंध ओएनजीसी की परियोजना से है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

फिलहाल प्रशासन को सूचना दे दी गई है. मौके की स्थिति और गैस रिसाव के संभावित कारणों की जांच की जा रही है. लोगों से अपील की गई है कि वे घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और आग के पास किसी भी तरह का जोखिम न लें.

ये भी पढ़ें- नोएडा अथॉरिटी ने बंद की लीक पाइपलाइन

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जमीन के अंदर से गैस का रिसाव किस वजह से हो रहा है और आग निकलने का वास्तविक कारण क्या है. प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Bokaro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com