विज्ञापन

झारखंड: धर्म छुपाकर निकाह और फिर प्रताड़ना,'सोनू' बनकर शादी करने वाला इनायत निकला दो बच्चों का बाप

गढ़वा में रांची की युवती ने युवक पर पहचान छुपाकर प्रेम जाल में फंसाने और धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने "सोनू" बनकर उसे ठगा और अब उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है.

झारखंड: धर्म छुपाकर निकाह और फिर प्रताड़ना,'सोनू' बनकर शादी करने वाला इनायत निकला दो बच्चों का बाप
रांची की युवती ने युवक धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया है.

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी क्षेत्र से एक सनसनीखेज का मामला सामने आया है. यहां रांची की रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया. पीड़िता कांति ऊरईन ने बताया कि करीब छह महीने पहले हैदराबाद में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात कुष्डदंड गांव के एक युवक से हुई थी. युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम "सोनू" बताया था.

दो बच्चों का है पिता निकला युवक

पीड़िता के अनुसार, सोनू बने इनायत अंसारी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती का भरोसा जीता और जनवरी 2026 में शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले आया. घर पहुंचते ही युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि जिसे वह सोनू समझ रही थी, वह असल में इनायत अंसारी है. इतना ही नहीं, वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है.

धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना के गंभीर आरोप

युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद उस पर गोमांस खाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया. विरोध करने पर इनायत और उसके पिता जहरूदीन अंसारी और मां मैरून बीबी ने उसके साथ मारपीट की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. युवती ने यह भी आरोप लगाया कि अब उसे बुनियादी जरूरतों और खर्च के लिए भी परेशान किया जा रहा है.

पुलिस की जांच और पहले का समझौता

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि जांच जारी है. पुलिस के अनुसार, पूर्व में भी इस मामले में महिला थाने में सुनवाई हुई थी और दोनों को समझाकर घर भेजा गया था. पुलिस ने स्पष्ट किया कि नोटरी पब्लिक के माध्यम से हुई शादी के दस्तावेजों में पति का नाम इनायत अंसारी ही दर्ज है. पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-ब्यावर के लाल का कमाल, 18 की उम्र में बनाया पैसिव सोनार डिसेप्शन सिस्टम, दुश्मन के रडार होंगे फेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garhwa News, Nagar Untari, Fraud, Jharkhand News, Police Investigation, Love Trap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com