विज्ञापन

झारखंड: धान के भूसे में छिपा था दो करोड़ का गांजा, एनएच-39 पर पुलिस ने किया तस्करी का पर्दाफाश

झारखंड के लातेहार में पुलिस ने नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. भूसे के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे करीब दो करोड़ रुपए के गांजे को ट्रक से बरामद किया गया है, तस्कर मौके से फरार हैं.

झारखंड: धान के भूसे में छिपा था दो करोड़ का गांजा, एनएच-39 पर पुलिस ने किया तस्करी का पर्दाफाश
झारखंड के लातेहार में पुलिस ने नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है.

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है. तस्करों ने धान के भूसे के नीचे करीब 190 पैकेट गांजा छिपा रखा था ताकि किसी को शक न हो, लेकिन पुलिस ने इस चाल को नाकाम कर दिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-39 पर ‘यम्मी होटल' के पास एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है. सूचना मिलते ही एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी नंदकुमार राम और एसआई राहुल सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित की गई.

तलाशी में खुला पूरा खेल

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक सामान्य माल ढोने वाला लगा. लेकिन गहन जांच के दौरान भूसे की परतों के नीचे छिपाए गए गांजे के पैकेट मिले. कुल 190 पैकेट बरामद किए गए, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपए आंकी गई है.

ट्रक छोड़कर फरार हुए तस्कर

छापेमारी के समय ट्रक के पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. इससे अंदेशा है कि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने यूपी नंबर (UP 26 T 7820) वाले ट्रक को जब्त कर लिया है. एसपी के अनुसार यह मामला किसी बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. पुलिस अब ट्रक के मालिक और चालक की पहचान करने में जुटी है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच तेज कर दी गई है.

यह भी पढ़ें-

ईद पर जयपुर में हाई अलर्ट, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी; जुलूस और नमाज के दौरान ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

ACB Action: VDO ने जमीन के लिए 8000 रुपये रिश्वत की डील, 4000 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Latehar Police, Drug Smuggling, Ganja Seizure, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com