विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात, उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज

उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी का रांची दौरा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कई सवाल खड़े कर रहा है.

पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने की हेमंत सोरेन से मुलाकात, उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज
परिमल नाथवानी (Social)
Jharkhand:

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गरम है. झारखंड की दो सीटों के लिए कांग्रेस ने पहले ही एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. इस बीच JMM और कांग्रेस के बीच प्रेशर पॉलिटिक्स भी हुई. जिसके बाद JMM ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला ले लिया. हालांकि शनिवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा सीधा सीएम हेमंत सोरेन से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए. इसके बाद स्पष्ट किया गया है कि गठबंधन में किसी तरह की गलतफहमी नहीं है. हेमंत सोरेन से मुलाकात की तस्वीर भी मीडिया के सामने आई है.

इस मुलाकात के बाद ही JMM की ओर से कहा गया कि पार्टी विधायकों के आंकड़ों के अनुसार एक सीट पर उम्मीदवार उतारेगी. अब इस खबर के साथ उम्मीदवार कौन होगा इसकी चर्चा शुरू हो गई. लेकिन अब नई चर्चा शुरू हो गई है कि जेएमएम परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार बना सकती है.

परिमल नाथवानी नामांकन पत्र खरीद कर सीएम से की मुलाकात

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है. इसी बीच उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी का रांची दौरा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कई सवाल खड़े कर रहा है. खास बात यह है कि नाथवानी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भी खरीदा है और उसके बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर हेमंत सोरेन से मुलाकात की. 

हालांकि मुलाकात के बाद उन्होंने राज्यसभा चुनाव पर किसी भी तरह की चर्चा से इनकार किया और मीडिया के सवालों से बचते नजर आए. ऐसे में राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इस मुलाकात के पीछे सिर्फ शिष्टाचार था या फिर राज्यसभा चुनाव को लेकर कोई नई रणनीति तैयार हो रही है.

कांग्रेस की ओर से प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किया गया है. प्रणव झा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मीडिया सलाहकार है.

माना जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जल्द ही राज्यसभा सदस्य उम्मीदवार की घोषणा करेगी. बता दें राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के नामांकन कराने की आखिरी तारीख 8 जून तक है. इसके बाद 18 जून को मतदान और मतगणना होगी. 

यह भी पढ़ेंः झारखंड में JMM राज्यसभा की कितने सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, भूपेश बघेल अचानक पहुंचे सीएम आवास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Rajya Sabha Election 2026, Hemant Soren, Parimal Nathwani, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com