विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2019

जम्मू-कश्मीर में ऐसा माहौल बनाएंगे कि पीओके के लोग भी कहना शुरू देंगे कि यह रहने की सबसे आदर्श जगह : सत्यपाल मलिक

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उनके जम्मू-कश्मीर आने के न्यौते को कुछ ज्यादा खींच दिया.

जम्मू-कश्मीर में ऐसा माहौल बनाएंगे कि पीओके के लोग भी कहना शुरू देंगे कि यह रहने की सबसे आदर्श जगह : सत्यपाल मलिक
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उनके जम्मू-कश्मीर आने के न्यौते को कुछ ज्यादा खींच दिया. मलिक ने कहा, 'मैंने उनसे कहा था कि अगर वह हमारे विश्वास नहीं करते हैं तो आएं और देखें. लेकिन उन्होंने बाद में कहा कि वह नजरबंद लोगों से मिलना चाहते हैं, सेना से मिलना चाहते हैं. तब मैंने उनसे कहा कि मैं यह स्वीकार नहीं कर सकता हूं और पूरा मामला प्रशासन पर छोड़ दिया.' आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के हालात पर चिंता जताई थी. इस पर सत्यपाल ने कहा था कि वह राहुल गांधी के लिए हवाई जहाज भेज सकते हैं ताकि वह जम्मू-कश्मीर का जायजा ले सकें.  इस पर राहुल गांधी ने पलटकर जवाब दिया था कि वह लोगों से मिलना चाहते हैं. इसके बाद राहुल गांधी सहित विपक्ष के 12 नेता रविवार को दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए. लेकिन उनको सभी को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया. इस दौरान राहुल गांधी ने अधिकारियों के साथ बहस भी की.  
 

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर बीजेपी का अध्यक्ष बनाना चाहिए

दूसरी ओर सत्यपाल मलिक ने यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में ऐसा माहौल बनाएंगे कि पीओके के लोग भी कहना शुरू देंगे कि यह रहने की सबसे आदर्श जगह है. सत्यपाल मलिक ने कहा, 'हमने अनुच्छेद 370 हटा दिया है और अब आप देखेंगे कि आने वाले देखेंगे कि हम मिलकर काम करेंगे और ऐसा माहौल तैयार करेंगे कि पीओके के लोग भी कहना शुरू कर देंगे यह सबसे अच्छी जगह है. 

पाबंदियों पर बोले राज्यपाल सत्यपाल मलिक, फोन पर पाबंदी से जिंदगियां बचीं​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Article 370, अनुच्छेद 370
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com