विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2020

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान शहीद, दो घायल

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की तरफ से की गयी गोलीबारी में शनिवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए.

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान शहीद, दो घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की तरफ से की गयी गोलीबारी में शनिवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए. एक रक्षा प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी.

जम्मू कश्मीर : कोरोना संकट में छात्रों की मदद के लिए आगे आए शिक्षक, शुरू की कम्युनिटी क्लासेस

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, ‘‘पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के सुबह से मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलाबारी कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया.''

भारत पुराने पड़ चुके एजेंडे के तहत जम्म कश्मीर का मुद्दा सुरक्षा परिषद से हटाने के पक्ष में

उन्होंने कहा कि एक सैनिक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए. कर्नल कालिया ने बताया कि घायल जवानों को यहां 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत स्थिर है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसकी हरकतों पर करारा जवाब दिया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kupwara, Jammu And Kashmir, One Soldier Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com