विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2018

दावा -जम्मू-कश्मीर में 2018 में मारे गए 230 से अधिक आतंकी, पथराव की घटनाएं हुईं कम

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक 230 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है.

दावा -जम्मू-कश्मीर में 2018 में मारे गए 230 से अधिक आतंकी, पथराव की घटनाएं हुईं कम
फाइल फोटो.
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक 230 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है. जबकि पथराव की घटनाओं में घायल होने वालों की संख्या में कमी आई है. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 25 जून से 14 सितंबर के बीच 80 दिन की समयावधि में करीब 51 आतंकवादी मारे गये जबकि 15 सितंबर से पांच दिसंबर के बीच 85 आतंकवादी ढेर किये गये. अधिकारी ने कहा कि इस साल अब तक 232 आतंकवादी मारे गये जबकि विदेशियों सहित 240 आतंकवादी कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं. इस साल 25 जून से 14 सितंबर के बीच पत्थरबाजी की घटनाओं में सुरक्षाकर्मियों सहित आठ लोगों की जान गई जबकि जवानों सहित 216 अन्य घायल हुए. अधिकारी ने कहा कि इसके बाद के 80 दिन यानी 15 सितंबर से पांच दिसंबर के बीच इन घटनाओं में केवल दो लोगों की मौत हुई जबकि 170 अन्य घायल हुए. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि भाजपा द्वारा महबूबा मुफ्ती नीत सरकार से समर्थन वापस लेने और 19 जून को राज्य में राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद कश्मीर घाटी की सुरक्षा स्थिति में सुधार आया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Terrorist Activities, Stone Pelting In Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com