विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2017

अनंतनाग में लश्कर के तीन आतंकी मारे गए, 6 महीने में 100 आतंकी हो चुके हैं ढेर

आतंकियों के पास से एक SLR, AK47 और एक पिस्टल और ग्रेनेड बरामद हुए हैं. इन आतंकियों की पहचान शौकत लौहार, मुदस्सिर और जिब्रान के तौर पर हुई है.

अनंतनाग में लश्कर के तीन आतंकी मारे गए, 6 महीने में 100  आतंकी हो चुके हैं ढेर
जम्मू-कश्मीर में तीन आतंकी ढेर (प्रतीकात्मक फोटो)
  • मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं
  • SLR, AK47 और पिस्टल-ग्रेनेड बरामद हुआ
  • त्राल में भी हुए हैं तीन आतंकी ढेर
श्रीनगर: कश्मीर के अनंतनाग के वनिहामा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है. मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. शवों के पास से एक SLR, AK47 और एक पिस्टल और ग्रेनेड बरामद हुए हैं. इन आतंकियों की पहचान शौकत लौहार, मुदस्सिर और जिब्रान के तौर पर हुई है. शौकत और मुदस्सिर लोकल आतंकी हैं, जबकि जिब्रान पाकिस्तान का है. ये ऑपेरशन जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने संयुक्त तौर पर चलाया था. सोमवार शाम को 7 बजे आतंकियों की जानकारी मिली और रात 9 बजे सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया. इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों का एक भी जवान घायल नहीं हुआ. इससे पहले 15 जुलाई को भी त्राल में सुरक्षाबलों ने ऐसी ही कार्रवाई में तीन जैश के आतंकियों को ढेर कर दिया था. पिछले छह महीने सुरक्षाबलों ने करीब 100 आतंकी मार गिराए हैं. 

इससे पूर्व शनिवार को हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए थे.पुलवामा जिले में शनिवार तड़के आंतकवाद-रोधी अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए थे, जबकि तीसरा गुफा में छिप गया था. पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने संवाददाताओं को बताया था कि मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. वैद ने कहा कि मृतक आतंकवादी विदेशियों जैसे लग रहे हैं और वे शायद जैश ए मोहम्मद गुट से जुड़े हैं. अभियान में पैरा कमांडो और हेलीकॉप्टर भी शामिल हुए थे.

वीडियो : त्राल एनकाउंटर में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया



 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lashkar-e-Taiba, Encounter With Security Forces, Anantnag Encounter, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com