- कुलगाम जिले में जारी मुठभेड़ खत्म
- सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
- 5 आतंकियों को मार गिराया
जम्मू़-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया है. साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुठभेड़ खत्म हो गई है और आतंकियों का शव बरामद कर लिया गया है. हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है. दूसरी तरफ, सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी की भी खबरें हैं. सीआरपीएफ के चार जवानों को चोट आई है. उनका इलाज जारी है. सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. आपको बता दें कि 1 फरवरी को भी जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में ही सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये थे.
#UPDATE on Kulgam encounter: Bodies of the 5 terrorists killed, have been recovered; identity yet to be ascertained. Heavy stone pelting is on; 4 CRPF personnel sustained injuries. Search operation continues. #JammuAndKashmir https://t.co/Y9tUAg6Pwu
— ANI (@ANI) February 10, 2019
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा में घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी. इसके अलावा, पुलवामा जिले में ही 6 फरवरी को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक स्वयंभू जिला कमांडर मारा गया था. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा जिले के चकोरा इलाके में सेना और पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. प्रवक्ता ने बताया, 'इसके बाद, मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. मारे गए आतंकवादी की पहचान एक स्थानीय निवासी इरफान अहमद शेख के रूप में की गई है.'
आतंक की राह छोड़ सेना में हुआ था शामिल, देश के लिए कुर्बान कर दी थी जान, अब मिलेगा अशोक चक्र
जम्मू कश्मीर: पुलवामा में हुई मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं