विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

15 अगस्त के मौके पर अबु दुजाना की मौत का बदला लेगा लश्कर? जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम मिला, हाई अलर्ट

इस बम के साथ एक चिट्ठी भी मिली थी जिसमें लश्कर कमांडर अबु दुजाना की मौत का बदला लिए जाने की बात लिखी थी.

15 अगस्त के मौके पर अबु दुजाना की मौत का बदला लेगा लश्कर? जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम मिला, हाई अलर्ट
जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम मिला, हाई अलर्ट...
जम्मू: जम्मू रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में कम तीव्रता वाला बम मिलने के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस बम के साथ एक चिट्ठी भी मिली थी जिसमें लश्कर कमांडर अबु दुजाना की मौत का बदला लिए जाने की बात लिखी थी.

पढ़ें:  पिता की मौत का बदला लेने के लिए आर्मी में भर्ती होना चाहता है किशोर, जानें मामला

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक आतंकी स्वतंत्रा दिवस के मौके पर हमले की कोशिश कर सकते है जिसके बाद से सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई और सभी ट्रेन की जांच की जा रही है.

पढ़ें- जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद, 3 घायल

जम्मू के पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन किया. कृष्णाघाटी सेक्टर में शनिवार शाम पांच बजे पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के फायरिंग की गई. इसका सेना ने मजबूती से माकूल जवाब दिया. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में नायक सूबेदार जगराम सिंह तोमर गंभीर रुप से घायल हो गए. बाद में उनकी मौत हो गई.

वीडियो- अमरनाथ हमले की साजिश रचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार


 42 साल के शहीद सिपाही जगराम मध्यप्रदेश के मुरैना के तरसना गांव के रहने वाले थे. शहीद जगराम अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com