विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

जम्मू कश्मीर के बडगाम मुठभेड़ में सूबेदार राज कुमार शहीद

शहीद सैनिक की पहचान सूबेदार राज कुमार के रूप में हुई है.

जम्मू कश्मीर के बडगाम मुठभेड़ में सूबेदार राज कुमार शहीद
जम्मू कश्मीर के बडगाम मुठभेड़ में सूबेदार राज कुमार शहीद - प्रतीकात्मक फोटो
  • जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़
  • खाग इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में जेसीओ शहीद
  • इस साल अब तक सेना के 45 जवान शहीद हुए हैं
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक सैनिक शहीद हो गया. सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बडगाम के खाग इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जेसीओ शहीद हो गए.’’

पढ़ें : घाटी में और फिदायीन हमले की फिराक में हैं आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद

उन्होंने बताया कि शहीद सैनिक की पहचान सूबेदार राज कुमार के रूप में हुई है. जम्मू कश्मीर में इस साल अबतक 164 आतंकी मारे जा चुके हैं. वहीं, इस साल अब तक सेना के 45 जवान शहीद हुए हैं. पिछले साल 141 आतंकी मारे गए थे, जबकि सेना के 63 जवान शहीद हुए थे. पिछले साल पाकिस्तान की ओर से 228 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया गया.

वीडियो-  पाकिस्तानी गोलीबारी में पुंछ में 3 लोगों की मौत, 10 घायल

वहीं, इस साल ये संख्या 503 पहुंच चुकी है. पिछले साल एलओसी पर सेना के 8 जवान शहीद हुए थे इस साल अब तक 14 जवान सीमा पर शहीद हो चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JCO Raj Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com