विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2019

कश्मीर में आज से काम करने लगेंगी सभी लैंडलाइन, बचे 19 एक्सचेंज भी आज से होंगे शुरू

कश्मीर में आज रात से लैंडलाइन फोन काम करने लगेंगे. आज रात से सारे एक्सचेंज चालू कर दिये जाएंगे. आपको बता दें कि कुपवाड़ा में पहले से ही मोबाइल सेवा चालू है. कुछ एक्सचेंज भी चालू कर दिये गए थे.

कश्मीर में आज से काम करने लगेंगी सभी लैंडलाइन, बचे 19 एक्सचेंज भी आज से होंगे शुरू
कश्मीर में आज रात से लैंडलाइन फोन काम करने लगेंगे.
  • आज से काम करने लगेंगी सभी लैंडलाइन
  • बचे 19 टेलीफोन एक्सचेंज चालू हो जाएंगे
  • 90 फीसद इलाकों में पाबंदियां हटा दी गई हैं
नई दिल्ली:

कश्मीर में आज रात से लैंडलाइन फोन काम करने लगेंगे. आज रात से सारे एक्सचेंज चालू कर दिये जाएंगे. आपको बता दें कि कुपवाड़ा में पहले से ही मोबाइल सेवा चालू है. कुछ एक्सचेंज भी चालू कर दिये गए थे. बचे 19 एक्सचेंज आज रात से शुरू हो जाएंगे. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने सोमवार को बताया था कि घाटी के 90 फीसदी हिस्से में दिन के समय की पाबंदियां हटा दी गई है. कंसल ने कहा था कि कश्मीर घाटी में 111 पुलिस थाना क्षेत्रों में दिन के समय की पाबंदियां 92 थाना क्षेत्रों से पूरी तरह से हटा दी गई है, जो पिछले हफ्ते के 81 थाना क्षेत्रों से अधिक है. 

कश्मीर घाटी के 90 फीसदी हिस्से में दिन की पाबंदियां पूरी तरह से हटाई गईं

उन्होंने कहा, 'इस तरह घाटी के 90 फीसदी हिस्से में दिन के समय की पाबंदियां पूरी तरह से हटा दी गई हैं.'  प्रधान सचिव ने कहा, 'जम्मू और लद्दाख सभी तरह की पाबंदियों से पहले से ही पूरी तरह से मुक्त हैं. जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के 93 फीसदी हिस्से आज किसी निषेधाज्ञा से पूरी तरह से मुक्त हैं.' उन्होंने कहा कि घाटी में 26,000 से अधिक लैंडलाइन फोन काम कर रहे हैं.  (इनपुट-भाषा से भी)

Video: मालदीव संसद में कश्मीर मुद्दा उठाने पर पाकिस्तान को भारत ने फटकारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Article 370, Jammu Kashmir Article 370, Telephone Exchanges
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com