जम्मू में आर्मी कैंप पर हमला : सुंजवान इलाके में स्कूलों को बंद करने का आदेश
- जम्मू में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला हो गया
- अधिकारियों ने स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी किया
- हमले में एक जेसीओ और बेटी घायल
जम्मू:
जम्मू शहर के सुंजवान इलाके में सेना के एक शिविर पर आतंकवादी हमले के मद्देनजर अधिकारियों ने आज स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए. सुंजवान में सेना के शिविर में तीन से चार आतंकवादियों ने हमला कर दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आतंकवादी हमले के मद्देनजर एहतियाती कदम के तौर पर सुंजवान इलाके में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.’’
शहीद कैप्टन कपिल कुंडु की मां ने कहा, यदि दूसरा बेटा होता तो उसे भी सेना में भेजती
बता दें कि जम्मू से करीब दस किलोमीटर दूर सुनजवां कैम्प पर आतंकियों ने हमला कर दिया. सेना से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह आतंकी सुनजवां कैम्प में घुस गए. इससे पहले गेट पर तैनात सन्तरी ने संदिग्ध हरकत देखी. दोनों ओर से फायरिंग हुई. इस दौरान तीन से चार आतंकी दो- दो की तादाद में कैम्प में दाखिल हो गए.
VIDEO- श्रीनगर में अस्पताल पर हमला कर पाकिस्तानी कैदी को छुड़ा ले गए आतंकी
इनपुट- भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jammu, Army Camp Attack