फाइल फोटो
नई दिल्ली:
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं. एक जवान जम्मू के नौशेरा सेक्टर में तो दूसरा जवान कश्मीर के नौगाम सेक्टर में पाक सेना की गोलाबारी में शहीद हो गया. सोमवार को भी राजौरी सेक्टर में पाक गोलाबारी में त्राल का रहने वाला जवान मुदस्सर अहमद शहीद हो गया था. शनिवार को भी राजौरी के मंजाकोट में पुंछ के एक जवान मोहम्मद नसीर को पाकिस्तान ओर से की गई गोलीबारी में जान गंवानी पड़ी थी. यानी चार दिन में ही जम्मू कश्मीर के लाइन ऑफ कंट्रोल पर पाक गोलाबारी में चार जवान शहीद हो गए.
मंगलवार की दोपहर करीब 1:50 बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के फायरिंग शुरू कर दी. सेना ने मजबूती से इसका जवाब दिया. दोनों ओर से हुई गोलाबारी के दौरान सिपाही जसप्रीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गए. बाद में इनकी मौत हो गई. 24 साल के जसप्रीत पंजाब के मोगा के तलवंडी नालियान गांव के रहने वाले थे.
वहीं कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में भी पाकिस्तान ने जमकर गोलाबारी की. फायरिंग के दौरान विमल सिंजाली शहीद हो गया. 21 साल के विमल को सेना में शामिल हुए मात्र दो बरस चार महीने ही हुए थे. शहीद विमल नेपाल के रहने वाले थे. इन चारों जवानों का ये बलिदान देश कभी नहीं भुल पाएगा.
पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन लगातार जारी है

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Two Army Soldiers Killed, Ceasefire Violation, Jammu Kashmir, Pakistani Firing