जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर, 'चिल्लई कलां' में बर्फबारी नदारद- फाइल फोटो
जम्मू:
जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में शनिवार तक धुंध भरा और शुष्क मौसम बना रहेगा. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है. भीषण सर्दी की 40 दिवसीय अवधि 'चिल्लई कलां' समाप्त होने से सिर्फ पांच दिन दूर है. अभी तक कश्मीर घाटी के किसी भी इलाके में भारी बर्फबारी नहीं हुई है और न ही 30 जनवरी तक ऐसा होने की कोई संभावना है.
कारगिल में पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे, 'चिल्लई कलां' के बाद मिलेगी राहत
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि पहलगाम और गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 5.8 डिग्री नीचे और 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कारगिल राज्य में सबसे ठंडा कस्बा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. लेह में तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
VIDEO - जम्मू-कश्मीर : पुलिस की मदद से उदय फाउंडेशन ने बांटे कंबल
जम्मू में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, काटरा में 5.3 डिग्री, बटोट में 1.3 डिग्री, भदरवाह में 0.2 डिग्री और उधमपुर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बनिहाल में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा.
इनपुट- आईएएनएस

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chillai Kalan, Jammu Winter