विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2018

लद्दाख में हुई बर्फबारी के बीच ITBP जवानों ने दीये जलाकर मनाई दिवाली

आईटीबीपी जवानों ने खारदुंग ला लद्दाख में दिवाली पर दीये जलाकर देश को शुभकामनाएं दी है.

लद्दाख में हुई बर्फबारी के बीच ITBP जवानों ने दीये जलाकर मनाई दिवाली
खारदुंग ला लद्दाख में जवानों ने दीये जलाकर मनाई दिवाली.
  • ITBP जवानों ने दीये जलाकर मनाई दिवाली
  • लद्दाख में हुई बर्फबारी के बीच जलाए दीये
  • खारदुंग ला में हाल में हुई बर्फबारी हुई है
नई दिल्ली: आईटीबीपी जवानों ने खारदुंग ला लद्दाख में दिवाली पर दीये जलाकर देश को शुभकामनाएं दी है. 18 हज़ार फ़ीट पर खारदुंग ला में हाल में हुई बर्फबारी हुई है, इसके बावजूद आईटीबीपी जवानों ने प्रकाश पर्व पर दीये जलाये और देश को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. बर्फबारी की वजह से इस समय इस दर्रे पर आम लोंगो की आवागमन नहीं है लेकिन आईटीबीपी के जवानों ने वहां 1 से 1.5 फ़ीट बिछी बर्फ की चादर पर दीये जलाये और देश की समृद्धि की कामना की. 

VIDEO : भारतीय सेना ने LOC पार पाकिस्तानी ठिकानों पर किया बड़ा हमला, तबाह किए कई लॉन्चिंग पैड

फिलहाल, इस क्षेत्र में माइनस 25 डिग्री तक तापमान नीचे गिर जाया करता है लेकिन हिमवीर कहे जाने वाले आईटीबीपी के जवान अग्रिम क्षेत्रों में हर्षोल्लास से दीवाली मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछले चार साल से हर साल सीमा पर जवानों के साथ यह प्रकाश पर्व मनाते रहे हैं और इस वर्ष भी संभावना है कि वे हर्षिल उत्तराखंड में आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ बुधवार को दिवाली मिलन में शामिल होंगे.

VIDEO: भारत ने ऐसे पाकिस्तान में घुसकर की थी Surgical Strike, नया वीडियो जारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ITBP Jawans, Diwali Celebration In Ladakh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com