विज्ञापन

कुपवाड़ा में सेना की यूनिट में गोलीबारी, 3 जवान घायल, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

घायल हुए तीनों जवानों को 168 मिलिट्री अस्पताल द्रगमुल्ला में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक जिस जवान के इंसास से गोली चली है उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं. 

कुपवाड़ा में सेना की यूनिट में गोलीबारी, 3 जवान घायल, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश
कुपवाड़ा में सेना के यूनिट में गोलीबारी में तीन जवान घायल.
  • जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के बैरक के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए हैं.
  • घायल जवानों को तुरंत 168 मिलिट्री अस्पताल द्रगमुल्ला में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.
  • सेना ने बताया कि गोलीबारी सेना के एक जवान की गलती के कारण हुई और आरोपी जवान को गिरफ्तार किया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कुपवाड़ा:

जम्मू-कश्मीर के कपुवाड़ा में सेना की यूनिट में गोलीबारी की खबर सामने आई है. इस गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात के समय बैरक के अंदर हुई. सेना का कहना है कि सेना के जवान की गलती के कारण यह हादसा हुआ.

जिस जवान के इंसास राइफल की लगी गोली, वो गिरफ्तार 

घायल हुए तीनों जवानों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. तीनों जवान इंसास राइफल से गोली से घायल हुए हैं. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. उन्हें 168 मिलिट्री अस्पताल द्रगमुल्ला में भर्ती किया गया. जानकारी के मुताबिक जिस जवान के इंसास से गोली चली है उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं. 

सेना ने मामले की जांच के दिए आदेश

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. गोलीबारी का कारण अभी साफ नहीं है. सेना का कहना है कि मामले की जांच जारी है. जांच के बाद और जानकारी सामने आएगी. सेना ने इस पूरे मामले की जांच के लिये कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का भी आदेश दे दिया है.

यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, 2 आतंकियों को किया ढेर

यह भी पढ़ें - कुपवाड़ा के चौकीबल में सर्च ऑपरेशन, सेना को मिला हथियारों का जखीरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com