विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

बर्फीले तूफान में लापता सैनिकों के जीवित बचने की संभावना और कम हुई

कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में कल भारी बर्फबारी के बाद दो सैनिक एक पहाड़ी ढलान से नीचे फिसल गए थे.

बर्फीले तूफान में लापता सैनिकों के जीवित बचने की संभावना और कम हुई
प्रतीकात्मक फोटो
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी बर्फबारी के बाद लापता हुए पांच सैनिकों के जीवित बचने की संभावना क्षीण होती जा रही है क्योंकि खराब मौसम की वजह से खोज एवं बचाव अभियान बाधित हो रहे हैं. कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में कल भारी बर्फबारी के बाद दो सैनिक एक पहाड़ी ढलान से नीचे फिसल गए थे.

श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी, नेशनल हाईवे बंद किया गया, PHOTOS

कल ही बांदीपोरा जिले में भी भारी हिमपात हुआ था. उसी दौरान गुरेज के कंजालवां उप सेक्टर में एक सीमाई चौकी से तीन जवान लापता हो गए. सेना का एक कुली सोमवार को गुरेज सेक्टर के तुलैल में बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया और तब से उसका कोई पता नहीं है.

VIDEO- जम्मू कश्मीर में आतंकियों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश


सेना के एक अधिकारी ने आज बताया ‘‘नौगाम और गुरेज... दोनों जगहों पर कल से खोज एवं बचाव अभियान रुक रुक कर जारी है लेकिन अब तक लापता सैनिकों का कुछ पता नहीं चल पाया है.’’ उन्होंने बताया कि भारी हिमपात की वजह से मौसम खराब हो गया है जिससे बचाव अभियान में बाधा आ रही है.


इनपुट :भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Personnel Missing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com