बर्फीले तूफान के बाद से जम्मू-कश्मीर में सेना के 5 जवान लापता (फाइल फोटो)
- गुरेज़ और नौगाम सेक्टर में भारी बर्फबारी की वजह से लापता हुए जवान
- दोनों जगहों पर सैनिक गश्त के दौरान ढ़लान से नीचे गिर गए
- सैनिकों के बचाव अभियान चलाया जा रहा है
श्रीनगर:
जम्मू कश्मीर के गुरेज़ और नौगाम सेक्टर में भारी बर्फबारी की वजह से लापता हुए पांच जवानों का 24 घंटे के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है. इन दोनों जगहों पर सैनिक गश्त के दौरान ढ़लान से नीचे गिर गए. सैनिकों के बचाव अभियान चलाया जा रहा है लेकिन खराब मौसम की वजह से राहत अभियान में परेशानी आ रही हैं. सेना के मुताबिक रविवार को करीब साढ़े आठ बजे गुरेज़ सेक्टर में दस जवान लाइन ऑफ कंट्रोल के पास गश्त लगा रहे थे, उसी दौरान मौसम खराब हो गया और तीन जवान फिसलकर नाले में गिर पड़े.
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी, नेशनल हाईवे बंद किया गया, PHOTOS
सेना ने तुरंत इन जवानों के बचाने की कारवाई शुरू की लेकिन मौसम की मार की वजह से अब तक जवानों तक सेना के जवान पहुंच नहीं पाए हैं. यह इलाका एलओसी से करीब 5-6 किलो मीटर पहले हैं. वहीं कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में रविवार शाम पांच बजे सेना के एक अफसर सहित दस जवान पेट्रोल पर थे तभी दो जवान पोस्ट के पास ढ़लान से गिर पड़े.
यहां भी सेना की ओर से बचाव अभियान चलाया गया है लेकिन अब तक कोई सफलता नही मिली हैं. खबर है कि इलाक़े में कई फुट बर्फ पर चुकी है और रुक- रुक कर भारी बारिश भी हो रही हैं जिस वजह से सेना का बचाव कार्य ढंग से नहीं हो पा रहा है. वैसे संभावना है कि आज से लापता जवानों के तलाशी अभियान के लिए HAWS यानी कि हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, सोनमर्ग की टीम लगाई जाएगी जो ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर खराब हालत से निपटने के लिए प्रशीक्षित होते हैं.
VIDEO- कल शाम तक बर्फीले तूफान में सेना के 5 जवान लापता होने की सूचना थी
वैसे इसी साल भी गुरेज़ सेक्टर में बर्फीली तूफान की वजह से सेना के दस जवान और चार आम आदमी की मौत हो गयी थी. सेना का कहना है कि मौसम खराब होने के बावजूद अपना पोस्ट नहीं छोड़ सकते क्योंकि सीमा पार से आतंकी घुसपैठ कर इसका फायदा उठा सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jammu Kashmir, Army Personnel Missing