विज्ञापन

मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप... अमिताभ बच्चन का बंगला, मेयर ऑफिस और एयरपोर्ट निशाने पर

मुंबई में फिर बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है. इसमें मेयर ऑफिस, अमिताभ बच्चन का बंगला समेत कई जगहों के नाम हैं.

मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप... अमिताभ बच्चन का बंगला, मेयर ऑफिस और एयरपोर्ट निशाने पर
बॉलीविड एक्टर अमिताभ बच्चन. (फाइल फोटो)
IANS
मुंबई:

मुंबई में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आने के बाद हड़कंप मच गया है. इस ईमेल में मुंबई की कई प्रमुख जगहों को उड़ाने की धमकी दी गई है. ईमेल में खास तौर पर अमिताभ बच्चन का बंगला, मेयर ऑफिस और एयरपोर्ट का जिक्र है.

इस धमकी भरे ईमेल में मेयर ऑफिस का खास तौर पर जिक्र होने के बाद सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है.

किन-किन जगहों को उड़ाने की धमकी?

इस धमकी भरे ईमेल में कई प्रमुख जगहों के नाम हैं, जिनमें मेयर ऑफिस, मुंबई का एक बैंक, कोर्ट, अमिताभ बच्चन का बंगला, महालक्ष्मी रेसकोर्स और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं.

अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला

धमकी भरा ईमेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. जिन जगहों का नाम इस ईमेल में लिखा है, वहां अच्छी तरह से जांच की जा रही है.

सुरक्षा टीमों और बॉम्ब स्क्वॉड की टीमों ने बताई गई जगहों की अच्छी तरह से जांच की, लेकिन जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com