विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2018

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से अगवा सेना के जवान का गोलियों से छलनी शव बरामद

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले से अपहरण किए गए सेना के जवान का शव बरामद हुआ है. राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात औरंगजेब का शव गुसू से बरामद किया गया.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से अगवा सेना के जवान का गोलियों से छलनी शव बरामद
सेना ने जवान को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था. (फाइल फोटो)
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले से अपहरण किए गए सेना के जवान का शव बरामद हुआ है. राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात औरंगजेब का शव गुसू से बरामद किया गया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि अपहृत सैनिक का गोलियों से छलनी शव दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के गुसू में मिला. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के शोपियां से छुट्टी पर गए सेना के जवान का अपहरण

गौरतलब है कि आज ही जवान का उस समय अपहरण कर लिया गया था जब वह ईद मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था. सेना ने जवान को छुड़ाने के लिए एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया था, लेकिन वह अपने जवान को बचाने में कामयाब नहीं हो पाई. 
 
अधिकारियों ने बताया था कि राजौरी जिला का निवासी औरंगजेब ईद के मौके पर छुट्टियों में घर जा रहा था. इस दौरान पुलवामा जिले के कलामपुरा इलाके से उसका अपहरण कर लिया गया था. औरंगजेब 4 जम्मू कश्मीर लाइट इनफैंट्री में था और वर्तमान में वह शोपियां के शादीमार्ग में 44 राष्ट्रीय राइफल्स शिवर में तैनात था. उन्होंने बताया कि इकाई के सेना के जवानों ने शोपियां में सुबह 9 बजे एक कार रोकी और चालक से औरंगजेब को शोपियां पहुंचाने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि वास्ताव में क्या हुआ.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Jawan Abducted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com