विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2018

जम्मू-कश्मीर के शोपियां से छुट्टी पर गए सेना के जवान का अपहरण

कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले में तैनात सेना के एक जवान का आतंकियों ने अपहरण कर लिया. राष्ट्रीय रायफ़ल्स में तैनात यह जवान छुट्टी में घर आया था.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां से छुट्टी पर गए सेना के जवान का अपहरण
प्रतीकात्मक फोटो.
श्रीनगर: कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले में तैनात सेना के एक जवान का आतंकियों ने अपहरण कर लिया. राष्ट्रीय रायफ़ल्स में तैनात यह जवान छुट्टी में घर आया था. सेना ने जवान को छुड़ाने के लिए एक बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के राजौरी जिला का निवासी औरंगजेब ईद के मौके पर छुट्टियों में घर जा रहा था. इस दौरान पुलवामा जिले के कलामपुरा इलाके से उसका अपहरण कर लिया गया.

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, तीन आतंकवादी मार गिराए

उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि औरंगजेब 4 जम्मू कश्मीर लाइट इनफैंट्री में था और वर्तमान में वह शोपियां के शादीमार्ग में 44 राष्ट्रीय राइफल्स शिवर में तैनात था. उन्होंने बताया कि इकाई के सेना के जवानों ने शोपियां में सुबह 9 बजे एक कार रोकी और चालक से औरंगजेब को शोपियां पहुंचाने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि वास्ताव में क्या हुआ.

(इनपुट : भाषा)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Jawan Abducted, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com