जम्मू एवं कश्मीर के त्राल के वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सेना और पुलिस का एक-एक जवान शहीद हो गया है. इस मुठभेड़ में एक आतंकी को भी मार गिराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक 42 राष्ट्रीय राइफल्स के अजय कुमार ने आर्मी बेस हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली.
नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम उल्लंघन, सेना का जवान शहीद
एक पुलिस ने अधिकारी ने कहा कि पुलवामा जिले में त्राल के वन क्षेत्र लाम में अजय उस समय घायल हो गए, जब आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से एक अभियान शुरू किया था और गोलीबारी में वह घायल हो गए थे.
वीडियो : आतंकियों के साथ संघर्ष जारी
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके का घेराव कर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है.
इनपुट : आईएनएस से भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं