विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2017

अमरनाथ यात्रा : दूसरे दिन आठ हजार से ज्यादा यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए

भारी बारिश की वजह से हुए कई भूस्खलनों के कारण दिन में यात्रा को रोकना पड़ा

अमरनाथ यात्रा : दूसरे दिन आठ हजार से ज्यादा यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए
यात्रा के दूसरे दिन 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए.
जम्मू: अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को पवित्र गुफा मंदिर में 8,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भोले शंकर के दर्शन किए. हालांकि भारी बारिश की वजह से हुए कई भूस्खलनों के कारण दिन में यात्रा को रोकना पड़ा था. भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया.

दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र गुफा मंदिर के आसपास भारी बारिश के बाद कुछ घंटों के लिए यात्रा को रोक दिया गया था लेकिन बाद में पहलगाम और बालटाल के मार्ग से यात्रा फिर से शुरू हुई.

पुलिस ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है जिसे देखते हुए जम्मू आधार शिविर से तीर्थयात्रियों के नए जत्थे को जाने की इजाजत नहीं दी गई है.

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन गुफा मंदिर में 8,150 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए. शुक्रवार तक 14,247 यात्रियों ने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन किए हैं.
(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath Yatra 2017, Jammu-Kashmir, Land Sliding, 8000 Divotees
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com