विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2019

जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ के बाद अब 'माछिल माता यात्रा' भी रोकी गई

श्रद्धालु 30 किलोमीटर के मुश्किल रास्ते को तय कर किश्तवाड़ के माछिल गांव में दुर्गा माता मंदिर में पूर्जा-अर्चना करते हैं. किश्तवाड़ जिसे एक दशक पहले आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया गया था वहां पिछले साल एक नवंबर को भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजित परिहार की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई थी.

Also Read in
जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ के बाद अब 'माछिल माता यात्रा' भी रोकी गई
सुरक्षा कारणों के चलते तत्काल प्रभाव से यात्रा रोक दी गई है : किश्तवाड़ के उपायुक्त
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले की 43 दिन तक चलने वाली ‘माछिल माता यात्रा' को सुरक्षा कारणों से शनिवार को रोक दिया गया है. अधिकारियों ने लोगों से यात्रा नहीं शुरू करने और जो लोग रास्ते में हैं उनसे वापस लौटने को कहा है. किश्तवाड़ के उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने पीटीआई-भाषा को बताया, “सुरक्षा कारणों के चलते तत्काल प्रभाव से यात्रा रोक दी गई है.” यह यात्रा 25 जुलाई को शुरू हुई थी और पांच सितंबर को इसे खत्म होना था. देश भर से हजारों श्रद्धालु यात्रा के दौरान खूबसूरत पद्दार घाटी को देखने आते हैं जो नीलम की खानों के लिए भी प्रसिद्ध है.  

जम्मू-कश्मीर: विदेशी टूरिस्ट को भी जगह छोड़ने की सलाह, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, टिकट मिलने में हो रही दिक्कत

श्रद्धालु 30 किलोमीटर के मुश्किल रास्ते को तय कर किश्तवाड़ के मचैल गांव में दुर्गा माता मंदिर में पूर्जा-अर्चना करते हैं. किश्तवाड़ जिसे एक दशक पहले आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया गया था वहां पिछले साल एक नवंबर को भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजित परिहार की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई थी. बाद में नौ अप्रैल को एक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर आरएसएस के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके सुरक्षा गार्ड की भी हत्या कर दी गई थी. सुरक्षा कारणों से वार्षिक अमरनाथ यात्रा पहले ही रोकी जा चुकी है.
 

सैलानियों को कश्मीर से निकालने के लिए अतिरिक्त उड़ान​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Machail Mata Yatra Suspended
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com