- पाकिस्तान की ओर से फायरिंग
- 1 जवान शहीद
- भारतीय सेना ने भी दिया जवाब
पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर की सीमा पर छोटे हथियारों से फायरिंग और मोर्टार दागे गए हैं जिसमें एक जवान शहीद हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान रविवार की दोपहर से युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है. वहीं भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भी खासा नुकसान पहुंचा है. उधर पुंछ में सीमा से सटे जिन गांवों में फायरिंग की गई है वहां लोग काफी नाराज हैं. इससे पहले 17 अगस्त को पाकिस्तान की ओर से राजौरी जिले में एलओसी के पास युद्धविराम का उल्लंघन किया था. पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई थी. इसमें भारतीय सेना के जवान लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए. देहरादून निवासी 35 वर्षीय संदीप गोलीबारी में बुरी तरह घायल हो गए थे. यह उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास उसकी चौकियों पर भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी करने का दावा किया था. उसने इसमें अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात भी कही थी.
LOC पर पाकिस्तान ने फिर किया सीज फायर का उल्लंघन, गोलीबारी में 3 लोग घायल
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इस बीच एलओसी पर दोनो देशों की सेनाओं के बीच तनातनी बढ़ी है और लॉन्चिंग पैड्स पर आतंकियों की हरकत बढ़ गई है. इससे पहले जम्मू के राजौरी और पुंछ जिलों में पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और 10 महीने के एक बच्चे की जान चली गई थी. गोलीबारी में कई नागरिक घायल भी हुए थे.
हम लोग: धारा 370 हटने के बाद पाकिस्तान में इतनी बौखलाहट क्यों?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं