विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2020

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर फुरकान समेत 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंक के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है.

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर फुरकान समेत 2 आतंकी ढेर
मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • सुरक्षाबलों ने चलाया ऑपरेशन
  • लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर
  • अनंतनाग जिले के संगम में हुआ एनकाउंटर
अनंतनाग:

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंक के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. अनंतनाग जिले में देर रात तक चले कश्मीर पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ के साझा ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar e Taiba) के दो आतंकियों को मार गिराया गया. सुरक्षाबलों ने मौके से काफी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) को अनंतनाग जिले के संगम स्थित बिजबेहारा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर फुरकान के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने साझा ऑपरेशन की रणनीति बनाई.

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तक चले ऑपरेशन में फुरकान को मार गिराया. फुरकान के साथ लश्कर के एक और आतंकी को ढेर कर दिया गया. मौके से काफी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. कश्मीर के आईजीपी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था. देर रात चले ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर फुरकान और उसका साथी मारा गया.

मुंबई आतंकी हमला : मारिया के दावे को बीजेपी ने बनाया मुद्दा, कांग्रेस नेताओं की जांच कराने की मांग

बताते चलें कि बीते मंगलवार भी सुरक्षाबलों ने आतंक के खिलाफ चलाए ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया था. जम्मू कश्मीर के पुलवामा स्थित त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. मंगलवार शाम को जम्मू और कश्मीर पुलिस, CRPF और सेना की संयुक्त टीम ने त्राल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों ने इसके बाद इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई.

आतंकी हाफिज सईद की सजा पर आया अमेरिका का बयान, कहा- यह एक महत्वपूर्ण कदम

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक विजय कुमार ने ऑपरेशन के बाद बताया था कि तीन शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है. मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था.

VIDEO: जम्मू कश्मीर के गिरफ्तार DSP ने आतंकियों को अपने घर में भी दी थी पनाह : सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lashkar E Taiba Terrorist, Jammu Kashmir, Jammu Kashmir Army, Jammu Kashmir Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com