आर अश्विन ने आईपीएल में पूरे किए 100 विकेट

आर अश्विन ने आईपीएल में पूरे किए 100 विकेट

आर अश्विन

नई दिल्ली:

पुणे सुपरजाएंट्स के लिए आईपीएल 9 में खेल रहे आर अश्विन ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। अश्विन ने किंग्स XI पंजाब के बल्लेबाज डेविड मिलर का विकेट लिया जो आईपीएल में उनका 100 वां विकेट रहा। अश्विन ने अपने 111वें मैच में 100 विकेट पूरे किए।

आईपीएल में 100 या उससे ज़्यादा विकेट लेने वाले अश्विन छठे गेंदबाज हैं। सीज़न 9 की शुरुआत से अश्विन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अश्विन ने इस सीज़न के शुरुआती 13 मैचों में 40 ओवर डाले और सिर्फ 6 विकेट हासिल किए। पंजाब के खिलाफ पुणे के आखिरी लीग मैच में अश्विन ने अपने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर सीज़न 9 का अंत 100 विकेट लेकर किया। आईपीएल में सबसे ज़्यादा विकेट मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने 98 मैचों में 143 विकेट लिए हैं।

अश्विन से पहले आईपीएल में 100 से ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी-

खिलाड़ी                   मैच            विकेट

लसिथ मलिंगा             98            143
अमित मिश्रा              111            124
पियूष चावला            123            120
डेवेन ब्रावो                104            118
हरभजन सिंह            125            118
आर अश्विन               111            100
विनय कुमार              102            99


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com