दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में एमएस धोनी केवल 17 रन बना सके (फाइल फोटो)
- मैच के दौरान माही ने टी20 में छह हजार रन पूरे किए
- उनसे पहले भारत के चार बल्लेबाज कर चुके हैं ऐसा
- टी20 में सबसे अधिक रन वेस्टइंडीज के गेल के नाम हैं
नई दिल्ली:
आईपीएल 2018 के अंतर्गत कल हुए मैच में हालांकि सितारों से सजी चेन्नई सुपरकिंग्स को दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी एक उपलब्धि अपने नाम करने में सफल हुए. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 162 रन बनाए. जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से नाकाम रही और 20 ओवर में 128 रन ही बना पाई. इस मैच में हालांकि धोनी केवल 17 रन ही बना सके, लेकिन फिरोजशाह कोटला मैदान पर इस मैच के दौरान वे टी20 मैचों में 6,000 रन के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रहे. धोनी ऐसे पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 में छह हजार रन पूरे किए हैं. उनके अलावा सुरेश रैना (7708),विराट कोहली (7621), रोहित शर्मा (7303) और गौतम गंभीर (6402)भी यह गौरव हासिल कर चुके हैं. दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच से पहले धोनी को 6000 के क्लब में पहुंचने के लिए 10 रन की जरूरत थी. धोनी ने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट होने के पहले 17 रन बनाए. इस तरह अब उनके नाम पर 290 टी 20 मैचों में 6007 रन हो गए हैं.
वीडियो: दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया
वैसे, टी20 मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 11,436 रन बनाए हैं. यही नहीं, जमैका के इस बल्लेबाज ने अब तक टी20 मैचों में 21 शतक और 50 अर्धशतक जमाए हैं. न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उनके पनाम पर 9119 रन हैं. मैक्कुलम में अब तक 30.70 के औसत से 335 मैचों में यह रन बनाए हैं. हालांकि शुक्रवार के मैच में दिल्ली के हाथों मिली हार का चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल 2018 के अभियान पर कोई असर नहीं पड़ा है. चेन्नई की टीम पहले ही आईपीएल के प्लेऑफ में स्थान बना चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IPL 2018, Mahendra Singh Dhoni, 6000 Runs In T20