वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक वाई एस शर्मिला के बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक शर्मिला बुधवार रात नयी दिल्ली पहुंचीं. कांग्रेस पार्टी ने कहा, ‘‘एक बहुत ही प्रतिष्ठित हस्ती बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल होंगी.'' यह पूछे जाने पर कि क्या वह चार जनवरी को कांग्रेस में शामिल हो रही हैं, शर्मिला ने दिल्ली हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हां, ऐसा ही लगता है.''
शर्मिला ने मंगलवार को हैदराबाद में अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा था कि वह और पार्टी के अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे तथा दिल्ली में एक ‘‘महत्वपूर्ण'' घोषणा करेंगे. शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वाईएसआरटीपी के कांग्रेस में विलय के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में कोई पद दिया जा सकता है. शर्मिला ने के. चंद्रशेखर राव नीत भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार के कथित भ्रष्ट और जनविरोधी शासन को समाप्त करने के लिए तेलंगाना में हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी.
ये भी पढ़ें-:
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं