विज्ञापन

BJP का सबसे युवा मुख्यमंत्री कौन? 56 साल के शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम, देखें पूरी लिस्ट

हाल ही में बंगाल में शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना सिर्फ एक राज्य में सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि भाजपा के पूर्वी भारत में विस्तार और NDA के राष्ट्रीय प्रभाव को मजबूत करने का बड़ा संकेत माना जा रहा है.

BJP का सबसे युवा मुख्यमंत्री कौन? 56 साल के शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है. आज राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव जीते शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले इस भव्य समारोह के साथ न सिर्फ सत्ता परिवर्तन होगा, बल्कि भाजपा के राज्य में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की कहानी भी लिखी जाएगी. शुभेंदु अधिकारी  56 साल के हैं.  

ऐसे में यह जानना भी दिलचस्प हो जाता है कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों की औसत उम्र क्या है और पार्टी किस तरह युवा और अनुभवी चेहरों के बीच संतुलन साधकर अलग-अलग राज्यों में नेतृत्व तय कर रही है.

भाजपा के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची 

मुख्यमंत्री

राज्य

जन्म तिथि

उम्र (लगभग)

पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश

21 अगस्त 1979

46 वर्ष

पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड

16 सितंबर 1975

50 वर्ष

प्रमोद सावंत

गोवा

24 अप्रैल 1973

53 वर्ष

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश

5 जून 1972

53 वर्ष

मोहन चरण माझी

ओडिशा

6 जनवरी 1972

54 वर्ष

सुवेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल

15 दिसंबर 1970

56 वर्ष

नायब सिंह सैनी

हरियाणा

25 जनवरी 1970

56 वर्ष

डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा

असम

1 फरवरी 1969

57 वर्ष

सम्राट चौधरी

बिहार

16 नवंबर 1968

57-58 वर्ष

भजनलाल शर्मा

राजस्थान

15 दिसंबर 1967

58 वर्ष

मोहन यादव

मध्य प्रदेश

25 मार्च 1965

61 वर्ष

युमनाम खेमचंद सिंह

मणिपुर

1 मार्च 1963

63 वर्ष

विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़

21 फरवरी 1964

62 वर्ष

भूपेंद्र पटेल

गुजरात

15 जुलाई 1962

63 वर्ष

डॉ. माणिक साहा

त्रिपुरा

8 जनवरी 1953

73 वर्ष

भाजपा के भीतर पेमा खांडू सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं, जबकि शुबेंदु अधिकारी मध्य आयु वर्ग के नेताओं में आते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

हाल में शपथ लेने वाले भाजपा मुख्यमंत्री  

  • शुभेंदु अधिकारी (प. बंगाल)- 9 मई 2026 (आज शपथ लेंगे)
  • सम्राट चौधरी (बिहार)- 15 अप्रैल 2026
  • युमनाम खेमचंद सिंह (मणिपुर)- 4 फरवरी 2026
  • रेखा गुप्ता (दिल्ली)- 20 फरवरी 2025
  • देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र)- 5 दिसंबर 2024
  • नायब सिंह सैनी (हरियाणा)- 17 अक्टूबर 2024

NDA शासित सहयोगी राज्यों के मुख्यमंत्री

जहां भाजपा सीधे सत्ता में नहीं है, लेकिन NDA गठबंधन की सरकार है:

नागालैंड: नेफियू रियो (NDPP)
मेघालय: कॉनराड संगमा (NPP)
आंध्र प्रदेश: एन. चंद्रबाबू नायडू (TDP)
सिक्किम: प्रेम सिंह तमांग (SKM)
पुडुचेरी: (NDA समर्थित सरकार- क्षेत्रीय नेतृत्व)

कहां विपक्षी दलों का मुख्यमंत्री

देश में विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों की सूची में जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, केरलम, कर्नाटक पंजाब, तमिलनाडु और झारखंड में अभी विपक्षी दलों के मुख्यमंत्री हैं. दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में विपक्षी सीएम हैं. कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार है.

हाल ही में बंगाल में शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना सिर्फ एक राज्य में सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि भाजपा के पूर्वी भारत में विस्तार और NDA के राष्ट्रीय प्रभाव को मजबूत करने का बड़ा संकेत माना जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com