विज्ञापन

बंगाल हारने के बाद TMC ने प्रवक्ताओं पर गिराई गाज, इस आरोप में तीन नेता को किया सस्पेंड

पार्टी ने आरोप लगाया है कि तीन टीएमसी प्रवक्ता पार्टी विरोधी टिप्पणी कर रहे थे. इसलिए इन्हें छह साल तक पार्टी से सस्पेंड किया है.

बंगाल हारने के बाद TMC ने प्रवक्ताओं पर गिराई गाज, इस आरोप में तीन नेता को किया सस्पेंड

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद तृणमूल कांग्रेस ने अपने तीन प्रवक्ताओं को पार्टी से निकाल दिया है.पार्टी ने आरोप लगाया है कि ये लोग पार्टी विरोधी टिप्पणी कर रहे थे. इसलिए इन्हें छह साल तक पार्टी से सस्पेंड किया है.

पार्टी बयान के मुताबिक, प्रवक्ता कोहिनूर मजूमदार, रिजु दत्ता और कार्तिक घोष को पार्टी अनुशासन तोड़ने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया. यह कार्रवाई पार्टी की ओर से पांच प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के कुछ दिनों बाद हुई. इन लोगों पर आरोप है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लीडरशिप और पार्टी की चुनावी रणनीति की आलोचना करने वाले कमेंट्स किए थे. 

गौरतलब है कि बंगाल चुनाव में नतीजों में BJP ने 207 सीटें जीतीं, जबकि 294 सदस्यों वाली विधानसभा में TMC 80 सीटों पर सिमट गई.

अभिषेक बनर्जी के काम करने के तरीके पर उठाए थे सवाल

ये नोटिस TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने जारी किए हैं. वह पार्टी की डिसिप्लिनरी कमिटी के सदस्य हैं. सस्पेंड किए गए तीन नेताओं के अलावा, कृष्णेंदु चौधरी और पापिया घोष को भी नोटिस दिए गए थे.

पार्टी ने 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था. इसमें पूछा गया था कि 'पार्टी अनुशासन तोड़ने' के लिए उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी कार्रवाई क्यों न की जाए. पार्टी नेताओं के मुताबिक, कुछ प्रवक्ताओं ने चुनावी हार के बाद लीडरशिप के काम करने के तरीके और कैंपेन की रणनीति पर सबके सामने सवाल उठाए थे. पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा, "ये बातें सोशल मीडिया पर और मीडिया से बातचीत के दौरान भी की गईं."

टीएमसी नेताओं ने की बीजेपी की तारीफ 

मजूमदार ने रिपोर्टरों से कहा था कि पार्टी नेताओं को अक्सर TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था.

मालदा के सीनियर नेता चौधरी ने भी अभिषेक बनर्जी के काम करने के तरीके की आलोचना की थी. इस बीच, रिजु दत्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव के बाद हिंसा को रोकने के लिए BJP सरकार के उपायों की तारीफ की थी. बता दें डेरेक ओ'ब्रायन और डिसिप्लिनरी कमिटी की मेंबर चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी इस मुद्दे पर कमेंट करने से मना कर दिया. 

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के लिए 'कठिन भक्ति', 2 किमी दंडवत करते हुए मां घागर बूढ़ी के दरबार में पहुंचा युवक; टेका मत्था

लेखक के बारे में
img
चंदन सिंह राजपूत
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com