नार्थ वेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार दोपहर को फुटपाथ पर ऑरेंज रंग की चादर ओढ़कर सो रहे शख्स पर एक युवक का डंडे से ताबड़तोड़ हमला करने का वीडियो सामने आया है. इतना ही नहीं जब पीड़ित उठकर बैठ जाता है तब भी हमलावर उसपर डंडों से हमला करता रहता है और फरार हो जाता है.
सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की. इसमें सामने आया कि डंडे से पिटाई करने वाले युवक का नाम आर्यन है और वो इसी इलाके में एक बुजुर्ग के यहां नौकर का काम करता है. गुरुवार को वो पार्क के पास खुले में पेशाब कर रहा था जिसको लेकर पास की टेंट की दुकान पर काम करने वाला रामफल उसे टोकता है और दोनों की कहासुनी होती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पार्क में पेशाब करने से रोका तो डंडे से कर दी पिटाई...
— NDTV India (@ndtvindia) October 6, 2024
देश की राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए डंडे से पीटा गया, क्योंकि उसने आरोपी को पार्क में पेशाब करने से मना किया था. इससे नाराज आरोपी आर्यन अगले दिन अपने दोस्तों के साथ पीड़ित के पास पहुंचा और उसको जमकर पीटा.… pic.twitter.com/vD4b9H0A9k
इसी का बदला लेने के लिए शुक्रवार दोपहर आर्यन दोस्तों के साथ आता है और सो रहे रामफल पर डंडों से हमला कर देता है.
पुलिस ने आरोपी आर्यन को मारपीट, झगड़े की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया था लेकिन जमानती धाराओं के चलते जसे जमानत दे दी गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं