विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2015

यूपी के मंत्री तोताराम का विवादास्पद बयान, आपसी रजामंदी से होते हैं बलात्कार

Also Read in
यूपी के मंत्री तोताराम का विवादास्पद बयान, आपसी रजामंदी से होते हैं बलात्कार
मैनपुरी/लखनऊ: एक विवादास्पद टिप्पणी करते हुए उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के एक नेता तोताराम यादव ने शनिवार को कहा कि 'बलात्कार लड़के और लड़कियों की आपसी सहमति से होते हैं।'

इस सवाल पर कि क्या राज्य में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है, यादव ने कहा, 'क्या है बलात्कार? ऐसी कोई चीज नहीं है। लड़के और लड़कियों की आपसी सहमति से होते हैं बलात्कार।'

उन्होंने बलात्कार को दो श्रेणियों में भी बांटा और कहा, 'बलात्कार दो तरह के होते हैं... एक जबरन, जबकि दूसरा आपसी सहमति से।' तोताराम शनिवार को मैनपुरी में जिला जेल का निरीक्षण करने के बाद संवाददताओं से बातचीत कर रहे थे।

इस बीच बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्रा ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तोताराम यादव के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘सहमति से होता है बलात्कार’ कहकर सपा नेता ने महिलाओं के बारे में अपनी घटिया सोच को प्रदर्शित किया है।

बीजेपी प्रवक्ता ने वर्ष 2014 में दिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि लड़कों से गलतियां हो जाती हैं, तो क्या बलात्कार मामले में फांसी दी जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में सत्तारूढ़ दल के एक और विधायक शिवचरण प्रजापति ने कहा था कि बलात्कार के लिए लड़कियां भी कम जिम्मेदार नहीं हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी, तोताराम यादव, बलात्कार, रेप, Rape, Mutual Consent, UP Minister, Totaram Yadav, SP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com