विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2017

कैब सुरक्षा के मुद्दे पर महिलाएं सीधे महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय से संपर्क करें : मेनका गांधी

कैब सुरक्षा के मुद्दे पर महिलाएं सीधे महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय से संपर्क करें : मेनका गांधी
मेनका गांधी ने कहा है कि महिलाएं कैब सुरक्षा के मामलों में सीधे मंत्रालय से संपर्क कर सकती हैं.
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि अगर महिला यात्रियों को कैब में परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वह सीधे महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय से संपर्क कर सकती हैं. उबर चालक पर एक महिला यात्री ने कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है. गांधी ने ट्वीट करके कहा है, ‘‘अगर आप कैब चालकों से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करती हैं तो हमें बताएं. गांधी ने कैब समूह उबर से अपील की है कि वह महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाले सख्त दिशानिर्देश बनाए.

उबर ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने आरोपी चालक पर पाबंदी लगा दी है और पीड़ित महिला को पुलिस की सहायता लेने की सलाह भी दी है. महिला ने आरोप लगाया था कि उबर कैब चालक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और विवाद के बाद आधे रास्ते में ही उतर जाने को बाध्य किया.

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘उबर को इस मामले पर जरूर संज्ञान लेना चाहिए और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले सख्त दिशा-निर्देश को लागू करना चाहिए. मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि गांधी केंद्र के दिशा-निर्देश का हवाला दे रही थीं.

हालांकि सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने टैक्सी नीति का मसौदा तैयार किया है, जिसे पिछले साल दिसंबर में सार्वजनिक किया गया था लेकिन अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अंधेरी गुफा में तीन दिन और बाहर बर्फ ही बर्फ...कपकपी छुड़ा देगी मुनस्यारी में फंसे जवान की ये कहानी 
कैब सुरक्षा के मुद्दे पर महिलाएं सीधे महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय से संपर्क करें : मेनका गांधी
हम सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता हासिल करने नहीं आए थे...अरविंद केजरीवाल की कही 10 बड़ी बातें
Next Article
हम सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता हासिल करने नहीं आए थे...अरविंद केजरीवाल की कही 10 बड़ी बातें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com