विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2015

दिल्ली में जाम लगा तो गर्भवती महिला की डिलिवरी करवानी पड़ी सड़क किनारे

Also Read in
दिल्ली में जाम लगा तो गर्भवती महिला की डिलिवरी करवानी पड़ी सड़क किनारे
जाम में फंसने के कारण बच्चा सड़क पर ही करवाना पड़ा
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कल भारी जाम लगा जिसके चलते एक महिला को सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। दरअसल कल सुबह दस बजे सलमान अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर शंकर विहार से सरकारी अस्पताल जा रहे थे।

यमुना पुस्ता पर जाम लगा होने के कारण करीब घंटेभर ये दंपति वहीं फंसा रहा। ऐसे में पत्नी की हालत बिगड़ती जा रही थी और जाम से पार जाने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। ऐसे हालात में किसी ने इलाके की पार्षद रेखा रानी को बताया।

उन्होंने स्थानीय औरतों की मदद से बच्चे की डिलिवरी सड़क के किनारे करवाई और बाद में महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यमुना पुस्ता, दिल्ली, गर्भवती महिला, सड़क किनारे बच्चा., Yamuna Pusta, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com