विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2019

शराब के लिए पैसे मांगने पर पहले महिला को पीटा, बेहोश होने पर जिंदा जला डाला

चंदननगर के पुलिस आयुक्त हुमायूं कबीर ने कहा कि आरोपी संजय राजबांग्शी ने शुक्रवार की रात लक्ष्मी कर्माकर को शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर रॉड से पीटा.

Also Read in
शराब के लिए पैसे मांगने पर पहले महिला को पीटा, बेहोश होने पर जिंदा जला डाला
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक 52 वर्षीय महिला को शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर जिंदा जला दिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी. चंदननगर के पुलिस आयुक्त हुमायूं कबीर ने कहा कि आरोपी संजय राजबांग्शी ने शुक्रवार की रात लक्ष्मी कर्माकर को शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर रॉड से पीटा. साथ ही उन्होंने बताया, पिटाई की वजह से लक्ष्मी बेहोश हो गई, जिसके बाद राजगांग्शी ने उसे आग लगा दी.' 

पश्चिम बंगाल: छठ पूजा के लिए बना अस्थायी ढांचा ढहा, 30 लोग नदी में गिरे

अधिकारी ने बताया कि कर्माकर रेलवे क्वार्टर में अकेली रहती थीं. वहीं राजांग्शी हुगली रेलवे स्टेशन के पास लोहरपारा इलाके में रहता था. इसके साथ ही अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि कर्माकर ने पहले उसकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया था और 28 अक्टूबर को वह काली पूजा के समय शराब पीने के लिए उससे पैसे मांगने गई थी. पुलिस ने बताया कि राजबांग्शी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

Video: ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग की पहाड़ियों में की जॉगिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Hooghly Police, Hoogly Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com