Parliament Session : 17वीं लोकसभा का आख़िरी शीतकालीन सत्र शुरुआत हंगामे के बीच हुई. संसद में सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ताली बजाकर शानदार स्वागत किया. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली मानसून सत्र में भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी की ‘आपत्तिजनक' टिप्पणी के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को गले में तख्तियां लटकाकर लोकसभा में पहुंचे जिस पर हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद दोपहर तक स्थगित कर दी गई थी. 22 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में 21 महत्वपूर्ण बिल पेश करने की तैयारी है. इस सत्र के दौरान लोकसभा में उस वक्त हंगामा हो सकता है, जब सदन की आचार समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने' के आरोप में निष्कासित करने की सिफारिश की गई है.
सरकार ने शीतकालीन सत्र की 15 बैठकों के लिए एक भारी विधायी एजेंडा पेश किया है, जिसमें औपनिवेशिक युग के आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए गए प्रमुख विधेयक, निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक रूपरेखा प्रदान करने से संबंधित विधेयक शामिल है. सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मीडिया को संबोधित करेंगे. इधर, विधानसभा चुनाव नतीजों से निराश कांग्रेस भी सत्र से पहले 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक करेगी और सदन में अपनी रणनीति को लेकर चर्चा करेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Parliament Winter Session:, Lok Sabha, Rajya Sabha, PM Narendra Modi, Parliament Session