विज्ञापन

दार्जिलिंग में हनीमून पर पति ने पीटा, होटल की सीढ़ियों से धकेला, शिकायत लेकर थाने पहुंची नवविवाहिता

Noida News: दार्जिलिंग में हनीमून से लौटी एक महिला ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि हनीमून के दौरान पति ने उसे होटल की सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिसे उसे गंभीर चोटे आई हैं.

दार्जिलिंग में हनीमून पर पति ने पीटा, होटल की सीढ़ियों से धकेला, शिकायत लेकर थाने पहुंची नवविवाहिता
हनीमून से लौटते ही पत्नी ने पति पर दर्ज कराया केस
  • हनीमून से लौटते ही पत्नी ने पति के खिलाफ नोएडा पुलिस में दर्ज कराया केस.
  • पत्नी ने पति पर लगाया हनीमून के दौरान जान से मारने का आरोप.
  • महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ दर्ज हुआ मामला. जांज में जुटी पुलिस.
नोएडा:

नोएडा में हनीमून से लौटते ही एक नई नवेली दुल्हन पुलिस के पास पहुंच गई. यह मामला कुछ-कुछ पुणे के 'सिया-चेतन' जैसा ही बताया जा रहा है. क्योंकि महिला ने हनीमून के दौरान पति पर साजिश रचने की बात कही है. उसने हनीमून से लौटने के बाद अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि  हनीमून के दौरान पति ने होटल की सीढ़ियों से धक्का देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं. पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

नोएडा में 30 अप्रैल को हुई थी शादी

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पीड़िता की शादी एक महीने पहले 30 अप्रैल 2026 को हरविंदर चौहान से हुई थी. महिला का आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से पति उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगा. शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए सिक्किम और दार्जिलिंग गए थे. लेकिन यहां भी पति का व्यवहार नहीं बदला. दार्जिलिंग में पति ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज शुरु कर दिया था. 9 मई को पति ने उसे होटल की सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे उसके दोनों घुटनों, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं है.

ये भी पढ़ेंः मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने में कौन सा पेंच? भारत में इसे कानून बनाने पर बहस क्यों

'जान से मारने की धमकी दी'

महिला ने पति पर साजिश रचने का आरोप भी लगाया है. उसका आरोप है कि घटना के दौरान पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने बताया कि नोएडा लौटने के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो पति ने दोबारा उसके साथ मारपीट की और धमकाया. इसके बाद आरोपी घर छोड़कर चला गया. जिसके बाद उसने सेक्टर-113 थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

10 मई को लौटे थे नोएडा 

पीड़ित महिला और उसका पति हनीमून से 10 मई को नोएडा लौटे थे. उसके बाद भी वह उसे लगातार परेशान कर रहा था. नोएडा में भी महिला के साथ मारपीट की गई थी. ऐसे में परेशान होकर उसने पुलिस थाने पहुंचकर पूरा मामला दर्ज कराया. 

ये भी पढ़ेंः शादी का लड्डू खाने से बिदक रहे हैं भारतीय… यूथ में बढ़ रहा सिंगल रहने का चलन, डेटा तो यही कह रहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida, Noida News, Noida Police, Honeymoon Case, Husband Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com