राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में संसद के बाहर सपा सांसदडिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव* और पार्टी के अन्य सांसदों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान वे अपने हाथों में दानपात्र भी लेकर पहुंचे.
दानपात्र के साथ पहुंची डिंपल
विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा सांसदों के हाथों में कई प्लेकार्ड भी थे जिन पर लिखा था-"चंदा चोर,गद्दी छोड़." यह पहली बार नहीं है जब समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा है. पिछले कई दिनों से पार्टी लगातार इस मामले पर सरकार से सवाल पूछ रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठा रहे हैं.
#WATCH | दिल्ली | सपा सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और अन्य पार्टी सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। https://t.co/FcsSFIswFk pic.twitter.com/F8enZYvWey
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2026
चंदा चोरी मामले में सुप्रीम सुनवाई
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर अहम सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि कोर्ट के सुझावों के मुताबिक लखनऊ रेंज की पुलिस महानिरीक्षक किरण एस को नई एसआईटी का प्रमुख बनाया गया है. उनके अलावा दो अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी टीम में शामिल किया गया है.
अदालत ने क्या-क्या कहा है?
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया था कि चढ़ावा चोरी मामले में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच के लिए एसआईटी में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी शामिल किया जाना चाहिए. फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित नई एसआईटी का संज्ञान लेते हुए उसे रिकॉर्ड पर ले लिया है. इसके साथ ही अदालत ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक एसआईटी अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे. अब इस मामले में दो सप्ताह बाद सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं